Loading...
कौन है माइकल स्मिथ, जिन्हें बनाया गया पाकिस्तान का नया बल्लेबाजी कोच?
माइकल स्मिथ पाकिस्तान के नए बल्लेबाजी कोच होंगे (फाइल तस्वीर)

कौन है माइकल स्मिथ, जिन्हें बनाया गया पाकिस्तान का नया बल्लेबाजी कोच?

Aug 04, 2026
12:34 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए नए बल्लेबाजी कोच के रूप में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर और कोच माइकल स्मिथ की नियुक्ति की है। स्मिथ के साथ 2 साल का करार किया गया है। इस दौरान वह पाकिस्तान की टेस्ट और सीमित ओवरों की दोनों टीमों के साथ काम करेंगे। स्मिथ की पहली चुनौती इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 3 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी, जिसकी शुरुआत 19 अगस्त से होगी।

खराब

स्मिथ लेंगे असद शफीक की जगह 

पाकिस्तान के हालिया खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन के बाद स्मिथ की नियुक्ति की गई है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली हार समेत कई मुकाबलों में पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने निराश किया था, जिसके बाद PCB पर विशेषज्ञ बल्लेबाजी कोच नियुक्त करने का दबाव था।

स्मिथ अब असद शफीक की जगह लेंगे, जो राष्ट्रीय चयनकर्ता होने के साथ-साथ दोनों प्रारूपों में अंतरिम बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभा रहे थे।

अनुभवी

अनुभवी कोच हैं स्मिथ 

दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने के बावजूद स्मिथ एक अनुभवी कोच हैं और उनके पास लेवल-4 कोचिंग की योग्यता है।

उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में काफी काम किया है। स्मिथ पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में इस्लामाबाद यूनाइटेड, कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तांस के साथ जुड़े रहे हैं।

इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया की होबार्ट हरिकेंस और क्रिकेट तस्मानिया के बल्लेबाजी कोच भी रह चुके हैं।

दक्षिण अफ्रीका में भी उन्होंने कई टीमों के साथ सलाहकार की भूमिका निभाई है।

ADVERTISEMENT

गेंदबाजी

टीम विदेशी सरजमीं पर लगातार 8 टेस्ट हार चुकी है 

पाकिस्तान के पास टेस्ट प्रारूप के लिए उमर गुल के रूप में गेंदबाजी कोच मौजूद हैं, लेकिन लंबे समय से कोई स्थायी बल्लेबाजी कोच नहीं था।

अब स्मिथ की नियुक्ति से यह कमी पूरी हो गई है। इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज पाकिस्तान के लिए अहम होगी, जहां टीम अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेगी।

टेस्ट में पाकिस्तान का विदेशी धरती पर प्रदर्शन हाल के समय में निराशाजनक रहा है। टीम लगातार 8 टेस्ट हार चुकी है।

ADVERTISEMENT

खिलाड़ी

बतौर खिलाड़ी ऐसे हैं स्मिथ के आंकड़े 

स्मिथ का बतौर खिलाड़ी भी शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने साल 2003 से 2013 के बीच 89 प्रथम श्रेणी मैच, 72 लिस्ट-ए मुकाबले और 16 टी-20 मैच खेले थे।

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इन सभी प्रारूपों में कुल 7,029 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 40 अर्धशतक निकले थे।

अब वह अपने इसी अनुभव का इस्तेमाल पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजों को बेहतर बनाने में करेंगे।

ADVERTISEMENT