NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विंबलडन 2023 जीतने वाले 20 वर्षीय कार्लोस अल्कराज के बारे में जानिए कुछ दिलचस्प बातें 
    अगली खबर
    विंबलडन 2023 जीतने वाले 20 वर्षीय कार्लोस अल्कराज के बारे में जानिए कुछ दिलचस्प बातें 
    कार्लोस अल्कराज ने विंबलडन 2023 का खिताब जीता है (तस्वीर: ट्विटर/@Wimbledon)

    विंबलडन 2023 जीतने वाले 20 वर्षीय कार्लोस अल्कराज के बारे में जानिए कुछ दिलचस्प बातें 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jul 17, 2023
    06:33 pm

    क्या है खबर?

    नोवाक जोकोविच, टेनिस जगत का ऐसा सितारा, जिन्हें विंबलडन में हराना नामुमकिन जैसा था।

    जब 20 साल के कार्लोस अल्कराज उनके सामने उतरे तो पूरी दुनिया ये मान रही थी कि जोकोविच को लगातार 5वीं बार विंबलडन जीतने से कोई नहीं रोक सकता, लेकिन जो फाइनल मैच में हुआ वह इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गया।

    अल्कराज ने जोकोविच का किला भेदा और दूसरा ग्रैंड स्लैम जीता।

    आइए इस खिलाड़ी के बारे में दिलचस्प बातें जानते हैं।

    परिवार

    टेनिस प्रेमी परिवार का हिस्सा थे अल्कराज 

    अल्कराज का जन्म स्पेन के एल पालमार (मर्सिया) में हुआ था, जो लगभग 24,000 लोगों की आबादी वाला एक समुदाय है।

    वह एक टेनिस प्रेमी परिवार में पले-बढ़े। उनके दादा एक टेनिस क्लब के संस्थापक सदस्य थे और उनके पिता स्पेनिश चैम्पियनशिप में दूसरे स्थान पर रहे थे। वह खुद टेनिस अकादमी चलाते थे।

    ऐसे में अल्कराज और उनके 3 भाई के खून में ही टेनिस था। खासकर तब, जब वह राफेल नडाल के देश स्पेन में बड़े हुए थे।

    कोच

    जोकोविच से 16 साल छोटे हैं अल्कराज 

    5 मई, 2003 को जन्मे अल्कराज ने पेशेवर टेनिस साल 2018 में खेलनी शुरू की थी।

    विश्व के पूर्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी जुआन कार्लोस फेरेरो उनके कोच हैं।

    जोकोविच से अल्कराज 16 साल छोटे हैं। रविवार के मैच में 50 सालों में 2 पुरुष ग्रैंड स्लैम फाइनलिस्टों के बीच उम्र का यह सबसे बड़ा अंतर था।

    अल्कराज बोरिस बेकर (17 साल 228 दिन) और ब्योर्न बोर्ग (20 साल 27 दिन) के बाद तीसरे सबसे कम उम्र के विंबलडन चैंपियन हैं।

    खिताब

    नंबर-1 रैंकिंग पाने वाले सिर्फ चौथे स्पेनिश खिलाड़ी 

    अल्कराज ATP में नंबर-1 की रैंकिंग पाने वाले सिर्फ चौथे स्पेनिश खिलाड़ी हैं।

    इससे पहले नडाल, कार्लोस मोया और उनके कोच फरेरो ये रैंकिंग हासिल कर चुके हैं।

    यह अल्कराज का दूसरा गैंड स्लैम खिताब था। इससे पहले उन्होंने 2022 में US ओपन का खिताब जीता था।

    अल्कराज और जोकोविच के बीच अब तक कुल 3 मैच हुए हैं और हैरान करने वाली बात यह है कि 2 मैच अल्कराज ने जीते हैं।

    जीत

    ऐसे जीता अल्कराज ने फाइनल 

    जोकोविच ने मैच में धमाकेदार शुरुआत की थी और पहला सेट 6-1 से जीता था।

    उसके बाद अल्कराज ने जोरदार वापसी करते हुए हुए दूसरा सेट 7-6 से जीत लिया। तीसरे सेट में युवा अल्कराज ने अपनी लय बरकरार रखते हुए 6-1 जीत दर्ज की।

    चौथे सेट में जोकोविच ने दृढ़ता दिखाते हुए 6-3 से बाजी मार ली। 5वें सेट को अल्कराज ने 6-4 से जीतकर परचम लहरा दिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला लगभग 5 घंटे चला।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कार्लोस अल्कराज
    नोवाक जोकोविच
    टेनिस
    विंबलडन

    ताज़ा खबरें

    एलन मस्क के पिता और बहन अयोध्या के राम मंदिर पहुंचे, रामलला के करेंगे दर्शन  एलन मस्क
    मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में घोटाला, आधार कार्ड के जरिए कैसे किया फर्जीवाड़ा? मध्य प्रदेश
    बेंगलुरु में RCB की 'ओपन बस परेड' हुई रद्द, चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा खिलाड़ियों का सम्मान  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    जापान के वैज्ञानिकों ने बनाई समुद्री पानी में घुलने वाली खास प्लास्टिक  जापान

    कार्लोस अल्कराज

    US ओपन 2022: स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने जीता खिताब, फाइनल में कैस्पर रूड को हराया टेनिस
    विंबलडन 2023: पुरुष सिंगल्स का फाइनल देखने पहुंचे रवि शास्त्री, शेयर की तस्वीर विंबलडन
    विंबलडन 2023, पुरुष एकल फाइनल: 20 वर्षीय कार्लोस अल्कराज ने नोवाक जोकोविच हराकर जीता खिताब विंबलडन

    नोवाक जोकोविच

    WTA और ATP रैंकिंग: टॉप-10 से बाहर हुईं सेरेना, नंबर एक पर जमे हैं जोकोविच सेरेना विलियम्स
    जोकोविच और फेडरर ने जीते हैं 20-20 ग्रैंड स्लैम, आंकड़ों में जानें तुलना टेनिस
    टोक्यो ओलंपिक: निशिकोरी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे जोकोविच टेनिस
    टोक्यो ओलंपिक: सेमीफाइनल में ज्वेरेव से हारे नोवाक जोकोविच टेनिस

    टेनिस

    US ओपन: डिफेंडिंग चैंपियन एम्मा राडुकानु पहले राउंड से हुई बाहर, पिछले साल बनाया था रिकॉर्ड सेरेना विलियम्स
    US ओपन: चौथे राउंड में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुए राफेल नडाल राफेल नडाल
    US ओपन 2022: सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों महिला खिलाड़ियों की जानकारी यूएस ओपन टेनिस
    US ओपन: 32 सालों में फाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा पुरुष बने कार्लोस अल्कारेज राफेल नडाल

    विंबलडन

    विंबलडन में कैसा रहा है सेरेना विलियम्स का प्रदर्शन? आंकड़ों में जानिए सेरेना विलियम्स
    विंबलडन 2021: स्टेफानोस सिट्सीपास के करियर पर एक नजर टेनिस
    विंबलडन में कैसा रहा है एंडी मरे का प्रदर्शन? आंकड़ों में जानिए टेनिस
    विंबलडन 2021: रूस के डेनियल मेदवेदेव के करियर पर एक नजर टेनिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025