Page Loader
IPL 2025 नीलामी: हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा
IPL 2023 में SRH से खेले थे ब्रूक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा

Nov 24, 2024
06:29 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को 6.25 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने खरीदा है। उन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था। वह पिछले सीजन में भी DC का ही हिस्सा थे। हालांकि, वह IPL 2024 से व्यक्तिगत कारणों से हट चुके थे। वह IPL 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से खेले थे। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

करियर 

SRH से लीग में खेल चुके हैं ब्रूक 

IPL 2023 में ब्रूक ने SRH की ओर से 11 मैच खेले, जिसमें 21.11 की औसत और 123.38 की स्ट्राइक रेट से 190 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 1 शतक लगाया था। शतकीय पारी खेलने के अलावा लगातार खराब प्रदर्शन के बीच उन्हें SRH ने 3 मैचों में नहीं मौका नहीं दिया था। उन्होंने IPL 2023 में 23 चौके और 4 छक्के लगाए थे। वह अपनी कीमत (13.25 करोड़ रुपये) के साथ न्याय नहीं कर सके थे।

रिटेन 

DC ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन 

नीलामी से पहले DC ने अक्षर पटेल को सबसे ज्यादा 16.5 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था। इसके साथ-साथ DC ने कुलदीप यादव (13.25 करोड़ रुपये), ट्रिस्टन स्टबस(10 करोड़ रुपये)और अभिषेक पोरेल (4 करोड़ रुपये) को भी अपने साथ रखा था। DC की टीम ने सबको चौंकाते हुए अपने कप्तान ऋषभ पंत को ही रिलीज कर दिया था। पंत इस फ्रेंचाइजी के लिए 2016 से खेल रहे थे। हालांकि, कप्तान के तौर पर वह ज्यादा कामयाब नहीं हो पाए थे।