LOADING...
महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में कब-कब भिड़ी हैं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें?
शानदार रहा है ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड (तस्वीर: एक्स/@ICC)

महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में कब-कब भिड़ी हैं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें?

Jul 03, 2026
12:51 pm

क्या है खबर?

महिलाओं के टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम का सामना इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम से होगा। इस सीजन में इन दोनों टीमों ने बिना कोई मैच हारे फाइनल में प्रवेश किए हैं। इतिहास की बात करें तो अब तक ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड की टीमें कुल 3 फाइनल में आपस में भिड़ी हैं और तीनों में कंगारू टीम ने जीत दर्ज की थी। आइए इन खिताबी मैचों के बारे में जानते हैं।

#1 

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (कोलंबो, 2012)

टी-20 विश्व कप 2012 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम गेंद तक चले मुकाबले में इंग्लैंड को 4 रन से शिकस्त दी थी। आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 142/4 का स्कोर बनाया, जिसमें जेस डफिन ने सर्वाधिक 45 रन (34 गेंद) बनाए थे। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना था। जवाब में इंग्लैंड की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 138/9 ही बना सकी थी। जेस जॉनसन ने 3 विकेट लिए थे।

#2 

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (ढाका, 2014)

टी-20 विश्व कप 2014 के खिताबी मैच में कंगारू टीम ने इंग्लैंड को 6 विकेट से शिकस्त दी थी। ढाका में हुए मैच में इंग्लिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 105/8 का स्कोर बनाया, जिसमें हीथर नाइट ने सर्वाधिक 29 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 15.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया था। इस जीत में मेग लैनिंग ने 30 गेंदों में 44 रन की पारी खेली थी।

Advertisement

#3 

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (एंटीगुआ, 2018)

टी-20 विश्व कप 2018 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से मात देते हुए अपना चौथा खिताब जीता था। एंटीगुआ में हुए फाइनल में इंग्लैंड की पूरी टीम 19.4 ओवर में सिर्फ 105 रन पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर ने 3 विकेट झटके थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने महज 15.1 ओवर में लक्ष्य हासिल किया था, जिसमें गार्डनर ने नाबाद 33 और कप्तान मेग लैनिंग ने नाबाद 28 रन बनाए थे।

Advertisement