फीफा विश्व कप के इतिहास में अर्जेंटीना फुटबॉल टीम ने कब-कब फाइनल मैच जीते?
क्या है खबर?
फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना फुटबॉल टीम ने इंग्लैंड फुटबॉल टीम को 2-1 से हराया। अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार और कुल 7वीं बार फाइनल में प्रवेश किया। अब खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से होना है। बता दें कि स्पेन ने अपने सेमीफाइनल मैच में फ्रांस को हराया था। इस बीच अर्जेंटीना के खिताबी जीत वाले अभियानों के बारे में जानते हैं।
#1
1978 में पहली बार जीता खिताब
अर्जेंटीना ने 1978 में पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया था। फाइनल में इस टीम ने नीदरलैंड को 3-1 से हराया था।
उस संस्करण के पहले ग्रुप चरण में अर्जेंटीना ने हंगरी और फ्रांस को हराया था और इटली के खिलाफ हार झेली थी।
इसके बाद दूसरे चरण में इस लैटिन अमेरिकी टीम ने पोलैंड को हराया था और ब्राजील से ड्रॉ खेला था।
इसके बाद पोलैंड को 6-0 से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया था।
#2
1986 में दूसरी बार चैंपियन बनी अर्जेंटीना
1986 फीफा विश्व कप मेक्सिको में आयोजित हुआ था और अर्जेंटीना ने दूसरी बार फीफा विश्व कप का खिताब जीता था।
फाइनल में इस टीम ने वेस्ट जर्मनी को 3-2 से हराया था।
यह संस्करण महान खिलाड़ी माराडोना के लिए जाना जाता है। उन्होंने सेमीफाइनल में बेल्जियम के खिलाफ 2 गोल करते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
उस संस्करण में माराडोना ने कुल 5 गोल करने में सफलता हासिल की थी।
#3
2022 में जीता अपना तीसरा खिताब
कतर में खेले गए विश्व कप 2022 का खिताब अर्जेंटीना ने अपने नाम किया था।
फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट के जरिए हराया था।
टीम के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी ने उस संस्करण में कुल 7 गोल किए थे और अपनी टीम को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मेसी को गोल्डन बॉल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
उपविजेता
3 बार फाइनल हार चुकी है अर्जेंटीना की टीम
अब तक 3 खिताब जीत चुकी अर्जेंटीना की टीम 3 बार फाइनल में हार चुकी है। अर्जेंटीना 1930, 1990 और 2014 में उपविजेता रही थी।
2014 के खिताबी मैच में जर्मनी ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया था। अतिरिक्त समय के 113वें मिनट में मारियो गोट्जे ने निर्णायक गोल किया था।
वहीं, 1930 के फाइनल में उरुग्वे ने 4-2 से जीत दर्ज की थी।
इसी तरह 1990 के खिताबी मैच में वेस्ट जर्मनी ने 1-0 से मैच जीता था।