LOADING...
IPL इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स को कब-कब मिली 1 रन से करीबी हार, जानिए आंकड़े
दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 1 रन की करीबी हार झेलनी पड़ी है (तस्वीर: एक्स@IPL)

IPL इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स को कब-कब मिली 1 रन से करीबी हार, जानिए आंकड़े

Apr 09, 2026
05:17 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 1 रन करीबी हार का सामना करना पड़ा। अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मैच में GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210/4 का स्कोर बनाया था। जवाब में DC की टीम 209/8 का स्कोर ही बना सकी। DC को IPL इतिहास में 4 चौथी बार 1 रन से हार मिली है, जो सर्वाधिक है। आइए जानते हैं उसे कब-कब ये हार मिली।

#1

IPL 2015 में CSK के खिलाफ मिली थी पहली हार

DC को IPL इतिहास में अपनी 1 रन से पहली हार IPL 2015 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ मिली थी। उस संस्करण के 9वें मुकाबले में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ड्वेन स्मिथ (34) और फाफ डु प्लेसिस (32) की पारियों से 150/7 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए DC की टीम एल्बी मोर्कल (73) की अर्धशतकीय पारी के बाद भी 9 विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना पाई थी।

#2

IPL 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ मिली थी दूसरी हार

DC को IPL इतिहास में अपनी 1 रन से दूसरी हार IPL 2016 में गुजरात लायंस (GL) के खिलाफ मिली थी। उस संस्करण के 23वें मुकाबले में GL ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रेंडन मैकुलम (60) और ड्वेन स्मिथ (52) की अर्धशतकीय पारियों से 172/6 का स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए DC क्रिस मॉरिस (82) और जेपी डुमिनी (48) की पारियों के बाद भी 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना पाई थी।

Advertisement

#3

IPL 2021 में RCB के खिलाफ मिली थी तीसरी हार

DC को IPL इतिहास में अपनी 1 रन से तीसरी हार IPL 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मिली थी। उस संस्करण के 22वें मुकाबले में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एबी डिविलियर्स (75) और रजत पाटीदार (31) की पारियों के दम पर 171/5 का स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए DC की टीम ऋषभ पंत (58) की अर्धशतकीय पारी के बाद भी 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन ही बना पाई थी।

Advertisement

#4

IPL 2026 में GT के खिलाफ मिली चौथी हार

DC को IPL इतिहास में अपनी 1 रन से चौथी हार IPL 2026 में GT के खिलाफ मिली है। इस संस्करण के 14वें मुकाबले में GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शुभमन गिल (70), वाशिंगटन सुंदर (55) और जोस बटलर (52) की पारियों के दम पर 210/4 का स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए DC की टीम केएल राहुल (92) की अर्धशतकीय पारी के बाद भी 8 विकेट के नुकसान पर 209 रन ही बना पाई।

Advertisement