NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE: जानिए रेसलिंग में नाम कमाने से पहले क्या करते थे ये बड़े सुपरस्टार्स
    WWE: जानिए रेसलिंग में नाम कमाने से पहले क्या करते थे ये बड़े सुपरस्टार्स
    खेलकूद

    WWE: जानिए रेसलिंग में नाम कमाने से पहले क्या करते थे ये बड़े सुपरस्टार्स

    लेखन Neeraj Pandey
    December 21, 2019 | 06:05 pm 1 मिनट में पढ़ें
    WWE: जानिए रेसलिंग में नाम कमाने से पहले क्या करते थे ये बड़े सुपरस्टार्स

    WWE सुपरस्टार्स को टीवी पर या फिर लाइव देखकर लोगों को लगता होगा कि इनकी जिंदगी कितनी अच्छी है, लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि इन सुपरस्टार्स ने काफी संघर्ष किया है। रेसलिंग जगत का बड़ा नाम बनने के बाद लोग सिर्फ उस सुपरस्टार को जानते हैं और कोई उनकी पिछली जिंदगी के बारे में शायद ही जानता हो। आइए जानें WWE में आने से पहले क्या करते थे ये पांच बड़े रेसलिंग सुपरस्टार्स।

    'द ग्रेट खली' बनने से पहले पुलिस थे दलीप सिंह

    'द ग्रेट खली', जिनका वास्तविक नाम दलीप सिंह राणा है, को कौन नहीं जानता। भारतीय पहलवान ने WWE में अपना डंका खूब बजाया है। खली का शरीर देखकर ही लोग डर जाते थे और यह भरोसा कर पाना बेहद मुश्किल है कि खली पहले भारत में पुलिस थे। आप खुद सोचिए खली जैसा भारी भरकम शरीर वाला पुलिस कैसे किसी अपराधी को दौड़ाकर पकड़ेगा, लेकिन WWE के लिए तो खली बिल्कुल परफेक्ट थे।

    बंदरगाह पर लोडिंग का काम करते थे स्टोन कोल्ड

    स्टोन कोल्ड ने एटीट्यूड एरा में जो काम किया था उसके बल पर WWE आज भी खुद को मजबूत बना रही है। हालांकि, स्टोन कोल्ड ने काफी संघर्ष किया है। शुरुआती दिनों में वह बंदरगाह पर लोडिंग का काम करते थे और खुद से मैच बुक करके अकेले फाइट करने जाते थे। शायद इन्हीं संघर्षों ने स्टोन कोल्ड में वह एटीट्यूड जगाया जिसके लिए उन्हें जाना जाता है।

    खेती-किसानी करते थे ब्रॉक लेसनर

    सुपलेक्स सिटी के नाम से मशहूर द बीस्ट ब्रॉक लेसनर फार्म में किसानी का काम करते थे। कॉलेज में रेसलिंग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले लेसनर को WWE आने के बाद काफी ज़्यादा पुश मिला और वह WWE तथा UFC दोनों के स्टार बन गए। हालांकि, लेसनर जैसे बीस्ट का खेतों में काम करना सुनना हर रेसलिंग फैन के लिए काफी चौंकाने वाला और काफी मजाकिया बात है।

    बाउंसर थे WWE के ये हाल ऑफ फेमर स्कॉट हाल

    स्कॉट हाल WWE के हाल ऑफ फेमर हैं। वह कंपनी का काफी बड़ा नाम थे और उन्होंने कई यादगार मुकाबले लड़े हैं। हालांकि, उनका रेसलिंग बिजनेस में आना काफी नाटकीय रहा था। स्कॉट एक बार में बाउंसर का काम करते थे और उनके तगड़े शरीर को देखते हुए लोगों ने उन्हें रेसलिंग के लिए परफेक्ट समझा। इसके बाद स्कॉट WWE में आ गए और उन्होंने अपनी पिछली जिंदगी को पीछे छोड़ते हुए खुद को रेसलिंग स्टार बना लिया।

    बैंड के पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड थे शीमस

    आयरलैंड काफी खूबसूरत जगह है और शीमस भी वहीं के हैं। आयरलैंड की काफी मशहूर चीज है वहां का U2 बैंड। रेसलिंग में आने से पहले शीमस इस बैंड को पर्सनल सिक्योरिटी देकर पैसे कमाते थे। इसके अलावा शीमस ने IT विभाग में भी काम किया था। हालांकि, WWE आने के बाद शीमस ने खूब पैसा भी कमाया और उन्हें खूब ख्याति भी मिली। शीमस के अजीबो-गरीब हेयरस्टाइल उनके WWE करियर का हाईलाइट हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    WWE स्मैकडाउन

    WWE

    एडल्ट फिल्मों की हीरोइन से लेकर इन महिलाओं के साथ रहा है जॉन सीना का रिश्ता WWE स्मैकडाउन
    WWE: इन खूबसूरत महिला रेसलर्स की उम्र जानकार चौंक जाएंगे, लगती हैं 25 की लेकिन.... WWE रेसलमेनिया
    2010 से अब तक WWE के पांच सबसे यादगार लम्हें WWE समरस्लैम
    पांच महान रेसलर्स जो WWE में साबित हुए फ्लॉप WWE समरस्लैम

    WWE रेसलमेनिया

    WWE की हाल ऑफ फेम 2020 में शामिल किए जाएंगे बटिस्टा WWE
    इन पांच रेसलर्स को अगले साल WWE छोड़ देनी चाहिए WWE
    जानिए उन रेसलर्स के बारे में, जिनकी निर्ममता से कर दी गई थी हत्या WWE
    जानिए बड़े WWE सुपरस्टार्स से जुड़े कुछ चौंकाने वाले फैक्ट्स WWE

    WWE स्मैकडाउन

    WWE: लीटा ही हैं कंपनी की सबसे महान महिला रेसलर, जानिए पांच कारण WWE
    WWE: पांच मौके जब किसी भी रेसलर ने नहीं मानी हार, ड्रॉ पर समाप्त हुए मुकाबले WWE
    WWE ही नहीं, WCW में भी लेजेंड रह चुके हैं ये महान रेसलर्स WWE
    WWE के कुछ शानदार रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ सकते हैं ये रेसलर्स WWE
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023