वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका: रोस्टन चेज अपने दोहरे शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान रोस्टन चेज ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट में बड़ा शतक (194) लगाया। यह उनके टेस्ट करियर का कुल छठा शतक साबित हुआ। उनकी पारी के मदद से वेस्टइंडीज ने 600 से अधिक रन बनाए और पहली पारी के आधार पर मजबूत बढ़त बनाई। उन्होंने आमिर जंगू (233) के साथ मिलकर 401 रन की साझेदारी भी निभाई। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
शतक
चेज ने खेली कप्तानी पारी
वेस्टइंडीज ने जब 168 रन के स्कोर पर अपना 5वां विकेट खोया, तब चेज क्रीज पर आए।
उन्होंने लगातार गिर रहे विकेटों के बीच जंगू के साथ मिलकर पारी को संभाला और 216 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
यह श्रीलंका के खिलाफ उनके बल्ले से निकलने वाली पहली शतकीय पारी रही।
अच्छी बल्लेबाजी कर रहे चेज 324 गेंदों में 194 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 13 चौके और 2 छक्के लगाए।
आंकड़े
ऐसा है चेज का टेस्ट करियर
रोस्टन ने साल 2016 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था।
वह अब तक 58 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसकी 107 पारियों में 25.42 की औसत से 2,650 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने 6 शतक के साथ 11 अर्धशतक भी जड़े हैं।
उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 137 रन का रहा है।
दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 94 विकेट लिए हैं।
साझेदारी
वेस्टइंडीज से 400+ रन की साझेदारी करने वाली दूसरी जोड़ी
जंगू और चेज की जोड़ी ने इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है। यह वेस्टइंडीज की सिर्फ दूसरी ऐसी जोड़ी बनी है, जिसने 400+ रन की साझेदारी की है।
इससे पहले कॉनराड हंट और गैरी सोबर्स की जोड़ी ने 1958 के किंग्स्टन टेस्ट में 446 रन (बनाम पाकिस्तान) की साझेदारी की थी।
वेस्टइंडीज से तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड फ्रैंक वॉरेल और सोबर्स के नाम (399 रन बनाम इंग्लैंड, 1960) पर है।