LOADING...
वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका: लाहिरू उदारा ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा, जानिए उनके आंकड़े 
लाहिरू उदारा ने शानदार शतकीय पारी खेली (फाइल तस्वीर)्

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका: लाहिरू उदारा ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा, जानिए उनके आंकड़े 

Jul 04, 2026
12:08 am

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन लाहिरू उदारा ने शानदार शतकीय पारी खेली। ये उनके टेस्ट करियर का पहला ही शतक साबित हुआ। पथुम निसांका चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हैं। ऐसे में उनकी जगह उदारा को मौका मिला था। सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को शानदार जीत मिली थी। ऐसे में आइए उदारा के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी

ऐसी रही उदारा की पारी 

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम के 2 बल्लेबाज महज 25 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद उदारा ने कामिंदु मेंडिस के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का मजबूती से सामना किया। उदारा ने जेडन सिल्स की गेंद पर छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अच्छी गेंदों को सम्मान दिया, जबकि खराब गेंदों को सीमा रेखा के पार पहुंचाया।

डेब्यू

2025 में उदारा ने किया था डेब्यू 

उदारा ने साल 2025 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। इस मैच से पहले उन्होंने 2 टेस्ट की 3 पारियों में 78 रन बनाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 40 रन था। उन्होंने अपने दोनों टेस्ट मैच बांग्लादेश के खिलाफ ही खेले थे। इस खिलाड़ी के प्रथम श्रेणी करियर का यह 20वां शतक रहा। उन्होंने 123 मैचों की 214 पारियों में लगभग 43 की औसत से 8,500 से ज्यादा रन बनाए हैं।

Advertisement

पहला

पहले टेस्ट में नहीं खेले थे उदारा 

सीरीज के पहले टेस्ट में उदारा को मौका नहीं मिला था। उस मैच में निसांका खेले थे। हालांकि, दोनों पारियों में उनका बल्ला नहीं चला था। वह पहली पारी में 2 रन बनाकर आउट हुए थे। दूसरी पारी में उनके बल्ले से 6 गेंदों में 3 रन निकले थे। मैच में श्रीलंका को पारी और 217 रनों से बड़ी हार मिली थी। इस मुकाबले के बाद निसांका चोटिल हो गए थे और उदारा को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल गया।

Advertisement

जानकारी

मेंडिस ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी 

मेंडिस 120 गेंदों में 84 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 11 चौके निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 70 की रही। ये उनके टेस्ट करियर का छठा अर्धशतक रहा। उन्होंने 16 मुकाबलों की 27 पारियों में 1,409 रन बनाए हैं।

Advertisement