LOADING...
वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका: आमिर जंगू ने अपने दूसरे टेस्ट में लगाया दोहरा शतक, बनाया ये रिकॉर्ड
आमिर जंगू ने लगाया दोहरा शतक (तस्वीर: एक्स/@windiescricket/)

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका: आमिर जंगू ने अपने दूसरे टेस्ट में लगाया दोहरा शतक, बनाया ये रिकॉर्ड

Jun 28, 2026
02:32 am

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बल्लेबाज आमिर जंगू ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले एंटीगुआ टेस्ट में दोहरा शतक (233) लगाया है। यह उनके युवा टेस्ट करियर का पहला ही शतक रहा, जिसे उन्होंने दोहरे शतक में तब्दील किया। इस बीच उन्होंने कप्तान रोस्टन चेज के साथ मिलकर 400+ रन की साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 600 के पार पहुंचाया। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

आमिर जंगू ने लगाया दोहरा शतक

वेस्टइंडीज ने जब 97 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया, तब जंगू क्रीज पर आए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी की और विपक्षी टीम को अपने विकेट के लिए तरसा दिया। 28 वर्षीय इस खिलाड़ी ने एंटीगुआ के मैदान पर 226 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने तीसरे दिन के तीसरे सत्र के दौरान 342 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। वह 233 रन बनाकर आउट हुए।

साझेदारी 

वेस्टइंडीज से 400+ रन की साझेदारी करने वाली दूसरी जोड़ी 

जंगू और चेज की जोड़ी ने इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है। यह वेस्टइंडीज की सिर्फ दूसरी ऐसी जोड़ी बनी है, जिसने 400+ रन की साझेदारी की है। इससे पहले कॉनराड हंट और गैरी सोबर्स की जोड़ी ने 1958 के किंग्स्टन टेस्ट में 446 रन (बनाम पाकिस्तान) की साझेदारी की थी। वेस्टइंडीज से तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड फ्रैंक वॉरेल और सोबर्स के नाम (399 रन बनाम इंग्लैंड, 1960) पर है।

Advertisement

करियर 

जंगू ने अपने दूसरे टेस्ट में ही लगाया दोहरा शतक 

जंगू ने 2025 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। उन्होंने अब तक सिर्फ 2 ही टेस्ट खेले हैं, जिसमें 250 से अधिक रन बनाए हैं। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का कुल तीसरा ही शतक साबित हुआ। अब तक उन्होंने कुल 48 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें लगभग 40 की औसत के साथ 2,800 से अधिक रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 17 अर्धशतक भी लगाए हैं।

Advertisement