वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान: टेस्ट सीरीज की टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी
क्या है खबर?
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम 25 जुलाई से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भिड़ने के लिए तैयार हैं। इस सीरीज में पाकिस्तानी टीम की कमान बाबर आजम संभालेंगे। उन्हें फिर से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज के नेतृत्व की जिम्मेदारी रोस्टन चेज के कंधो पर रहने वाली है। इस टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमें, शेड्यूल और अन्य जानकारी पर एक नजर डालते हैं।
पाकिस्तान
ऐसी है पाकिस्तान की टीम
PCB ने इस सीरीज से पहले शान मसूद को टेस्ट टीम की कप्तानी से हटाया था। हालांकि, वह बतौर बल्लेबाज इस दौरे के लिए टीम में बरकरार हैं।
वेस्टइंडीज दौरे के लिए पाकिस्तान की टीम: बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), साजिद खान, सलमान अली आगा, शान मसूद और उबैद शाह।
वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज ने इन खिलाड़ियों को दिया मौका
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है। वह निजी कारणों से चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम: रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप-कप्तान), जोशुआ बिशप, टैगनारिन चंद्रपॉल, जोशुआ डा सिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स, कावेम हॉज, शाई होप, आमिर जांगू, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, किर्क मैकेंजी, कीमो पॉल, केमार रोच, और जेडन सील्स।
कार्यक्रम
ऐसा है सीरीज का कार्यक्रम
पाकिस्तान के वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत 25 जुलाई से होगी।
दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला टेस्ट 25-29 जुलाई तक तारौबा स्थित ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेला जाएगा।
इसी तरह दूसरा टेस्ट 2-6 अगस्त तक क्वींस पार्क ओवल में होगा।
इस सीरीज की तैयारी के लिए पाकिस्तानी टीम ने वेस्टइंडीज सेलेक्ट इलेवन के खिलाफ एक 4 दिवसीय वार्म-अप मैच भी खेला है, जो ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।
हेड-टू-हेड
पाकिस्तान का पलड़ा रहा है भारी
अब तक दोनों टीमों की भिड़ंत में पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है।
ये दोनों टीमें टेस्ट प्रारूप में अब तक 56 मैचों में आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से पाकिस्तान ने 22 मैच जीते हैं और 19 मुकाबले कैरेबियाई टीम ने अपने नाम किए हैं। इस बीच 15 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।
वेस्टइंडीज ने अपने घर पर खेलते हुए पाकिस्तान को 13 टेस्ट में हराया है और 8 में शिकस्त झेली है।
जानकारी
कब और कहां देखें मैच?
टेस्ट सीरीज के दोनों मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। भारत में इन मैचों को फैन कोड ऐप के जरिए लाइव देखा जा सकता है।