Loading...
वनडे विश्व कप 2027: वेस्टइंडीज को लगा झटका, टीम सीधे क्वालीफाई करने में रही नाकाम
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को अब क्वालीफायर खेलना होगा (फाइल तस्वीर)

वनडे विश्व कप 2027: वेस्टइंडीज को लगा झटका, टीम सीधे क्वालीफाई करने में रही नाकाम

Aug 11, 2026
09:27 am

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम वनडे विश्व कप 2027 के लिए सीधे क्वालीफाई करने में नाकाम रही है। अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में जीत दर्ज कर वेस्टइंडीज की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। नई प्रणाली के तहत मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के अलावा 30 सितंबर, 2026 तक वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर रहने वाली 8 टीमें सीधे सुपर-12 चरण में जगह बनाएंगी। वेस्टइंडीज क्वालीफायर के जरिए विश्व कप में जगह बनाने की कोशिश करेगी।

रैंकिंग

रैंकिंग में 10वें स्थान पर है वेस्टइंडीज 

वेस्टइंडीज फिलहाल रैंकिंग में 10वें स्थान पर है। उससे आगे अफगानिस्तान 8वें और बांग्लादेश क्रिकेट टीम 9वें पायदान पर हैं।

11वें स्थान पर मौजूद जिम्बाब्वे को सह-मेजबान होने के कारण सीधा प्रवेश मिल चुका है।

ऐसे में 30 सितंबर की कटऑफ तक वेस्टइंडीज के शीर्ष-9 में पहुंचने की संभावना नहीं है।

टीम सितंबर-अक्टूबर में भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, लेकिन सभी मुकाबले जीतने के बावजूद उसके लिए सीधे विश्व कप में जगह बनाना तय नहीं होगा।

शीर्ष

शीर्ष-8 टीमें सीधे विश्व कप में पहुंची 

30 सितंबर, 2026 की रैंकिंग में शीर्ष 8 टीमें सीधे वनडे विश्व कप 2027 के लिए क्वालीफाई करेंगी।

इस सूची में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मेजबान होने के कारण शामिल नहीं किया जाएगा।

बाकी टीमों को क्वालीफायर टूर्नामेंट खेलना होगा, जिसमें वेस्टइंडीज भी शामिल है।

क्वालीफायर की विजेता टीम को विश्व कप के दूसरे दौर में सीधे प्रवेश मिलेगा। वहीं, अन्य शीर्ष टीमों को दूसरे दौर में जगह बनाने के लिए सुपर सीरीज के जरिए क्वालीफिकेशन हासिल करना होगा।

ADVERTISEMENT

तीसरे

लगातार तीसरे विश्व कप में सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाई वेस्टइंडीज 

वेस्टइंडीज के लिए विश्व कप में सीधे क्वालीफाई नहीं करना कोई नई बात नहीं है। टीम 2019 और 2023 विश्व कप के लिए भी सीधे प्रवेश हासिल नहीं कर सकी थी।

2019 में उसने क्वालीफायर के जरिए टूर्नामेंट में जगह बनाई, लेकिन 2023 के क्वालीफायर में बाहर हो गई और भारत में आयोजित विश्व कप नहीं खेल पाई।

कभी विश्व क्रिकेट की मजबूत टीम रही वेस्टइंडीज अब रैंकिंग में पिछड़ने के कारण लगातार क्वालीफिकेशन दौर से गुजरने को मजबूर है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

ये टीमें सीधे विश्व कप में पहुंची 

2027 वनडे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमें: दक्षिण अफ्रीका (सह-मेजबान), जिम्बाब्वे (सह-मेजबान), भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश। नामीबिया सह-मेजबान होने के बावजूद ICC का पूर्ण सदस्य नहीं है, इसलिए उसे 2027 विश्व कप में सीधे प्रवेश नहीं मिला।

अफगानिस्तान

अफगानिस्तान विश्व कप में पहुंचा

अफगानिस्तान ने सोमवार को आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में रोमांचक जीत दर्ज कर 2027 वनडे विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया।

दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन अफगानिस्तान ने 31 गेंद शेष रहते 3 विकेट से बाजी मार ली।

इस जीत के साथ अफगानिस्तान विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली 10वीं टीम बन गई।

टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा। अंतिम 2 स्थान क्वालीफायर और सुपर सीरीज से तय होंगे।

ADVERTISEMENT