Loading...
वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 
वेस्टइंडीज ने सीरीज में बनाई बढ़त (तस्वीर: एक्स/@windiescricket)

वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 

Oct 31, 2026
03:26 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने सीरीज के पहले टेस्ट में बांग्लादेश क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हराते हुए 2 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई। मीरपुर में खेले गए मैच में जीत के लिए 170 रन के लक्ष्य को कैरेबियाई टीम ने हासिल किया। मेहमान टीम से दूसरी पारी में जॉन कैंपबेल (49) और ब्रैंडन किंग (81*) ने उम्दा पारियां खेलते हुए जीत दिलाई। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा 

इस तरह से जीती वेस्टइंडीज की टीम 

बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में शादमान इस्लाम के शतक (105) की मदद से 272 रन बनाए। वेस्टइंडीज से जोमेल वारिकन ने 5 विकेट लिए।

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने कैंपबेल (54) और चंद्रपॉल (56) के अर्धशतकों की मदद से 245 रन बनाए।

पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल करने वाली मेजबान टीम दूसरी पारी में 142 रन पर सिमट गई।

आखिर में छोटे से लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने हासिल किया।

शतक 

इस्लाम ने लगाया अपना तीसरा टेस्ट शतक 

मैच के पहले दिन के स्टंप्स तक इस्लाम 99 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर नाबाद थे।

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने दूसरे दिन के पहले सत्र में अपना शतक पूरा किया। इस बीच उन्होंने मोमिनुल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 59 रन और हृदय के साथ चौथे विकेट लिए 88 रन की साझेदारी की।

शतक लगाने एक बाद इस्लाम 234 गेंदों का सामना करके 105 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 11 चौके भी लगाए।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

इस्लाम ने पूरे किए 7,000 प्रथम श्रेणी रन

इस्लाम ने अब तक 104 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसकी 175 पारियों में लगभग 45 की औसत के साथ 7,000 से अधिक रन बनाए हैं।

इस बीच उन्होंने 15 शतक और 40 अर्धशतक लगाए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर 250 रन रहा है।

उन्होंने 2014 में अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने इस प्रारूप में निरंतर रन बनाते हुए प्रभावित किया है।

ADVERTISEMENT

चेस 

रोस्टन चेस ने लिया 5 विकेट हॉल 

रोस्टन चेस ने बांग्लादेश की दूसरी पारी के दौरान 15.4 ओवर में 36 रन देते हुए 5 विकेट लिए।

यह उनके टेस्ट करियर का 5वां, 5 विकेट हॉल साबित हुआ। इस गेंदबाजी के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट पूरे कर लिए हैं।

अब उनके नाम 62 टेस्ट मैचों में 47.65 की औसत से 101 विकेट दर्ज हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों में उन्होंने 27.81 की औसत से 11 विकेट लिए हैं।

किंग 

किंग ने अपनी दूसरी पारी में लगाया अर्धशतक 

वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के दौरान किंग ने अर्धशतक (81*) लगाया। यह उनके टेस्ट करियर का कुल 5वां और बांग्लादेश के खिलाफ पहला 50+ रन का स्कोर रहा।

इस बीच उन्होंने कैंपबेल (49) के साथ मिलकर 112 रन की साझेदारी भी की। वह 115 गेंदों में 81 रन बनाकर नाबाद रहे।

अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और एक छक्का भी लगाया।

अपनी पहली पारी में वह सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हुए थे।

ADVERTISEMENT