Loading...
वेलिंगटन टेस्ट: हेनरी निकोल्स के नाबाद 175 रन की बदौलत न्यूजीलैंड ने बनाए 368 रन
निकोल्स के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड का अच्छा स्कोर (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

वेलिंगटन टेस्ट: हेनरी निकोल्स के नाबाद 175 रन की बदौलत न्यूजीलैंड ने बनाए 368 रन

Nov 20, 2026
07:38 am

क्या है खबर?

वेलिंगटन टेस्ट में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 368 रन बनाए। मेजबान टीम से हेनरी निकोल्स ने नाबाद 175 रन की पारी खेली। उनके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने भी शतक (118) लगाया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 और आकाश दीप ने 3 विकेट लिए। आइए निकोल्स और न्यूजीलैंड की पारी के बारे में जानते हैं।

पारी 

शानदार रही निकोल्स की पारी 

टॉस हारकर पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड को जब 2 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा, तब निकोल्स क्रीज पर आए थे।

पहले सत्र में भारतीय तेज गेंदबाजों की कहर बरपाती गेंदबाजी के सामने निकोल्स ने डटकर बल्लेबाजी की और पहले दिन के तीसरे सत्र में अपना शतक पूरा किया था।

वह दूसरे दिन न्यूजीलैंड की पारी के समाप्त के बाद भी नाबाद रहे। उन्होंने 335 गेंदों में 21 चौकों की मदद से नाबाद 175 रन बनाए।

फिलिप्स 

फिलिप्स ने खेली 118 रन की पारी 

फिलिप्स ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया, जिसे उन्होंने 193 गेंदों में पूरा किया।

दिलचस्प रूप से फिलिप्स ने इसी साल वनडे और टी-20 मैचों में भारत के खिलाफ शतक लगाए हैं।

ऐसे में वह एक कैलेंडर वर्ष में किसी एक टीम के खिलाफ तीनों प्रारूप में शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने हैं।

उनसे पहले रोहित शर्मा (2017 में श्रीलंका के खिलाफ) ऐसा कारनामा कर चुके हैं।

ADVERTISEMENT

साझेदारी 

निकोल्स और फिलिप्स ने की 200+ रन की साझेदारी 

बुमराह की घातक गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड ने पहले दिन के दौरान 70 रन तक अपने 5 विकेट खो दिए थे।

संकट की घड़ी में निकोल्स को ग्लेन फिलिप्स का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 118 रन की पारी खेली।

इस जोड़ी ने छठे विकेट के लिए 216 रन जोड़े। यह अब भारत के खिलाफ छठे या उससे निचले क्रम में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है।

ब्रेंडन मैकुलम-बीजे वॉटलिंग (352 रन, वेलिंगटन, 2014) ने सबसे बड़ी साझेदारी की थी।

ADVERTISEMENT

गेंदबाजी 

भारत से बुमराह ने लिए 4 विकेट 

भारत की ओर से बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 29 ओवर में 92 रन देते हुए 4 विकेट चटकाए।

अंशुल कंबोज ने 23 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 69 रन देते हुए 2 सफलता हासिल की।

आकाश दीप ने अपने 23 ओवर में 53 रन देते हुए 3 विकेट हासिल किए।

वाशिंगटन सुंदर कोई भी विकेट नहीं ले सके।

कृष्णा ने अपने 26 ओवर में 100 रन खर्च करते हुए एक विकेट लिया।

ADVERTISEMENT