वेलिंगटन टेस्ट: केएल राहुल-यशस्वी जायसवाल ने की शतकीय साझेदारी, बनाया ये दिलचस्प रिकॉर्ड
क्या है खबर?
वेलिंगटन टेस्ट में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 368 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय क्रिकेट टीम से केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने 130 रन की साझेदारी करते हुए बड़ा मुकाम हासिल किया। दरअसल, 21वीं सदी में ये दोनों न्यूजीलैंड की धरती पर पहले विकेट के लिए 100+ रन की साझेदारी वाली भारत की पहली जोड़ी बनी। आइए इस रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं।
रिकॉर्ड
इससे पहले भारतीय सलामी जोड़ी से 1994 में हुई थी शतकीय साझेदारी
जायसवाल-राहुल न्यूजीलैंड में टेस्ट मैच के दौरान शतकीय साझेदारी करने वाली चौथी भारतीय ओपनिंग जोड़ी बन गए हैं।
1994 में हैमिल्टन में नयन मोंगिया और नवजोत सिद्धू के बीच हुई 102 रनों की साझेदारी के बाद, ऐसा करने वाली यह पहली जोड़ी है।
17 टेस्ट की 30 पारियों में भारत की ओर से ओपनिंग विकेट के लिए यह पहली शतकीय साझेदारी है।
इससे पहले, नवंबर 2024 में पर्थ में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 201 रनों की साझेदारी हुई थी।
जायसवाल
शतक से चूके जायसवाल
बेसिन रिजर्व के मैदान पर जायसवाल अपने शतक से चूक गए। उम्दा लय में नजर आ रहे इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 89 गेंदों में 85 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 16 चौके लगाए।
यह उनका टेस्ट करियर का कुल 14वां और कीवी टीम के विरुद्ध दूसरा ही अर्धशतक रहा।
ये न्यूजीलैंड के खिलाफ इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी साबित हुआ।
अपने टेस्ट करियर में वह 2,600 से अधिक रन बना चुके हैं।