वेलिंगटन टेस्ट: ग्लेन फिलिप्स ने शतक लगाकर रोहित शर्मा के इस विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने वेलिंगटन टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अपनी पहली पारी में 118 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का कुल दूसरा और भारतीय टीम के विरुद्ध पहला टेस्ट शतक साबित हुआ। अपनी इस बेहतरीन पारी के दौरान उन्होंने खुद का नाम इतिहास में दर्ज कराया। दरअसल, वह एक टीम के खिलाफ, किसी एक साल (2026) में तीनों प्रारूप में शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने।
रिकॉर्ड
फिलिप्स ने रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी की
फिलिप्स ने भारत के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई टी-20 सीरीज में ऑकलैंड में शतक (107) लगाया था।
इससे पहले उन्होंने जनवरी 2026 में इंदौर वनडे में भी शतकीय पारी (106) खेली थी।
फिलिप्स अब एक टीम के खिलाफ, एक साल में तीनों प्रारूप में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले और विश्व के दूसरे बल्लेबाज बने।
उनसे पहले भारत के रोहित शर्मा (2017 में श्रीलंका के विरुद्ध) ऐसा कर चुके थे।
सूची
इस सूची में शामिल हुए फिलिप्स
फिलिप्स अब उन बल्लेबाजों की सूची में शुमार हुए, जिन्होंने एक टीम के खिलाफ तीनों प्रारूप में शतक लगाए हैं।
रोहित श्रीलंका, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ ये कारनामा कर चुके हैं। वहीं केएल राहुल ने वेस्टइंडीज, और इंग्लैंड, और बाबर आजम ने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा किया था।
तिलकरत्ने दिलशान (बनाम ऑस्ट्रेलिया), शेन वॉटसन (बनाम भारत), क्रिस गेल (बनाम इंग्लैंड), मोहम्मद रिजवान (बनाम दक्षिण अफ्रीका), शाई होप (बनाम भारत) भी ये मुकाम पा चुके हैं।