Loading...
वेलिंगटन टेस्ट: कप्तान टॉम लैथम दूसरी पारी में भी शून्य पर हुए आउट, बनाया अनचाहा रिकॉर्ड
दूसरी पारी में भी शून्य पर आउट हुए लैथम (तस्वीर: एक्स/@ICC)

वेलिंगटन टेस्ट: कप्तान टॉम लैथम दूसरी पारी में भी शून्य पर हुए आउट, बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

Nov 22, 2026
08:52 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान टॉम लैथम ने निराश किया। वह दूसरी पारी में भी शून्य पर आउट हुए। दिलचस्प रूप से उन्हें दोनों पारियों में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन की राह दिखाई। वह दोनों टेस्ट पारियों में बिना खाता खोले आउट होने वाले कप्तानों की सूची में शुमार हुए। आइए उनके द्वारा बनाए गए अनचाहे रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं।

रिकॉर्ड 

लैथम ने बनाया ये अनचाहा रिकॉर्ड 

लैथम अब टेस्ट मैचों में 'पेयर' (दोनों पारियों में शून्य पर आउट होना) बनाने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे कप्तान बने।

उनसे पहले हैरी केव बनाम (वेस्टइंडीज, डुनेडिन, 1956) और स्टीफन फ्लेमिंग (बनाम ऑस्ट्रेलिया, होबार्ट, 1997) ऐसा कर चुके थे।

यह आठवां मौका था जब न्यूजीलैंड के किसी ओपनर ने टेस्ट मैच में 'पेयर' बनाया हो, और भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले वे दूसरे खिलाड़ी हैं।

इससे पहले 2010 में अहमदाबाद में टिम मैकिन्टोश (बनाम भारत) ने ऐसा किया था।

हेड-टू-हेड 

बुमराह ने लैथम को कुल तीसरी बार किया आउट 

बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में लैथम को कुल तीसरी बार आउट किया है।

क्रिकइंफो के मुताबिक, अब तक ये दोनों खिलाड़ी 11 पारियों में आमने-सामने हुए हैं, जिसमें कीवी कप्तान ने 167 गेंदों में 26.33 की औसत के साथ 79 रन बनाए हैं।

लैथम ने बुमराह के खिलाफ 7 चौके लगाए हैं और कोई छक्का नहीं लगा सके हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बुमराह ने लैथम को कुल चौथी बार आउट किया है।

ADVERTISEMENT

सूची 

इस सूची में मौजूद हैं लैथम 

लैथम अब टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर तीसरे सबसे ज्यादा बार शून्य (डक) पर आउट होने वाले खिलाड़ी बने।

वेस्टइंडीज के क्रेग ब्रेथवेट (19) और इंग्लैंड माइक एथरटन (17) उनसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले सलामी बल्लेबाज हैं।

श्रीलंका के मारवान अटापट्टू 16 बार और भारत के वीरेंद्र सहवाग 15 बार ओपनिंग करते हुए बिना खाता खोले आउट हुए हैं।

ADVERTISEMENT

करियर 

ऐसा है लैथम का टेस्ट करियर 

लैथम ने अपना पहला टेस्ट साल 2014 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

उन्होंने 96 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 173 पारियों में 38.62 की औसत से 6,450 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 17 शतक और 31 अर्धशतक निकले हैं।

उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 264 रन रहा है।

भारत के खिलाफ उन्होंने अब तक 26 पारियों में 27.68 की औसत से 692 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT