Loading...
वेलिंगटन टेस्ट: केएल राहुल शतक जड़ने के बाद बोले- कड़ी मेहनत ही प्रदर्शन में बदलती है
वेलिंगटन टेस्ट में शतक जड़ने के बाद केएल राहुल ने अपनी सफलता के मंत्र का खुलासा किया है

वेलिंगटन टेस्ट: केएल राहुल शतक जड़ने के बाद बोले- कड़ी मेहनत ही प्रदर्शन में बदलती है

Nov 21, 2026
02:13 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ वेलिंगटन में जारी पहले टेस्ट के तीसरे दिन शानदार शतकीय पारी (136) खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 13वां शतक रहा। इसके साथ ही वह सभी SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए। इस पारी के बाद उन्होंने न केवल अपनी सफलता के राज पर अहम खुलासा किया, बल्कि अन्य बल्लेबाजों की भी तारीफ की।

बयान

राहुल ने क्या दिया बयान?

राहुुल ने इस पारी के बाद तकनीकी समस्याओं को लेकर अहम बयान दिया है।

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि तकनीक कभी कोई मुद्दा थी। समय के साथ खेल को लेकर मेरी सोच और समझ विकसित हुई है। जाहिर है, जितना अधिक आप खेलते हैं, आपको अपनी गलतियों का एहसास होता है और यह समझ आता है कि आप कैसे बेहतर हो सकते हैं। अनुभव के साथ मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं इसमें बदलाव कर सका।"

सीख

हर गेंद पर बल्ला न लगाने की सीख- राहुल

राहुल ने कहा, "मध्य क्रम में बिताए उन 15 महीनों के दौरान मुझे हर गेंद पर बल्ला लगाने की आदत पड़ गई थी, लेकिन तेज गेंदबाजी के अनुकूल पिचों पर बल्ले और गेंद के बीच कम से कम संपर्क रखना ही सबसे अच्छा तरीका हो सकता है।"

उन्होंने कहा, "ऐसी परिस्थितियों में शतक बना पाना वास्तव में बेहद शानदार महसूस होता है। यहां आने के बाद मैंने नेट्स में काफी समय बिताते हुए खुद को मजबूत किया है।"

ADVERTISEMENT

सफर

इंडिया-A मैच की नाकामी से शतक तक का सफर

राहुल ने कहा, "दुर्भाग्य से इंडिया-A के मैच में मुझे ज्यादा रन नहीं मिले। मैंने नेट्स में समय बिताया और यह समझने का प्रयास किया कि इन परिस्थितियों में खुद को सफल होने का सबसे बेहतर मौका कैसे दें। यहां आने से पहले मेरे पास स्पष्ट योजना थी कि मुझे कैसे खेलना है। मुझे खुशी है कि मैं मैदान पर जाकर वैसा कर सका। जब आप कड़ी मेहनत करते हैं, तो वह प्रदर्शन और रनों में बदल जाती है।"

ADVERTISEMENT

तारीफ

राहुल ने की जायसवाल की तारीफ

राहुल ने युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल (85) की भी जमकर प्रशंसा की, जिनके साथ उन्होंने पहले विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी की। 1

992 में नवजोत सिंह सिद्धू और नयन मोंगिया के बाद न्यूजीलैंड में शतकीय साझेदारी करने वाली यह पहली भारतीय सलामी जोड़ी है।

राहुल ने कहा, "जायसवाल एक बेहद मेहनती क्रिकेटर हैं। यह संयोग से नहीं होता। मैदान के बाहर हमारी अच्छी पटती है और इसका असर मैदान पर हमारे प्रदर्शन में दिखता है।"

पारी

शानदार रही राहुल की पारी

बेसिन रिजर्व स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। जवाब में राहुल ने जायसवाल के साथ मिलकर अच्छी शुरुआत दिलाई।

राहुल ने टिककर बल्लेबाजी करते हुए तीसरे दिन के दूसरे सत्र के दौरान अपना शतक पूरा किया।

उन्होंने देवदत्त पडिक्कल (80) के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी निभाई।

राहुल अपनी पारी में 290 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों से 135 रन बनाकर आउट हुए।

ADVERTISEMENT