Loading...
वसीम जाफर का गौतम गंभीर पर निशाना, कहा- सूर्यकुमार-शमी के साथ हो सकता था बेहतर व्यवहार
वसीम जाफर ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर पर बड़ा निशाना साधा है

वसीम जाफर का गौतम गंभीर पर निशाना, कहा- सूर्यकुमार-शमी के साथ हो सकता था बेहतर व्यवहार

Aug 26, 2026
11:57 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के मुख्य कोच के कार्यकाल में भारतीय टीम ने भले ही 2 ICC खिताब अपने नाम किए हों, लेकिन खिलाड़ियों के साथ उनके व्यवहार और टेस्ट क्रिकेट में रणनीतियों को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने गंभीर की टीम प्रबंधन नीति की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी के साथ और बेहतर व्यवाहार किया जा सकता था।

बयान

जाफर ने क्या दिया बयान?

जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर गंभीर द्वारा सीनियर खिलाड़ियों को बाहर करने के तरीके पर नाराजगी जताई है।

उन्होंने कहा, "कुछ खिलाड़ियों के साथ बेहतर व्यवहार किया जा सकता था, जैसे सूर्यकुमार यादव, जिन्हें टी-20 विश्व कप जीतने के बाद बाहर कर दिया गया। इसी तरह शमी जैसे अन्य खिलाड़ी भी हैं। कुछ चीजों को और बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था। मुझे नहीं लगता कि सीमित ओवरों क्रिकेट में उन पर कोई उंगली उठाई जा सकती है।"

निशाना

घरेलू मैदानों पर टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का बड़ा दाग

जाफर ने टेस्ट क्रिकेट में गंभीर का रिपोर्ट कार्ड को बेहद निराशाजनक बताते हुए कहा, "उन दो क्लीन स्वीप सीरीजों का दाग हमेशा उन पर लगा रहेगा, इसमें कोई शक नहीं है। यह सिर्फ उनके कोचिंग करियर ही नहीं, बल्कि कप्तान और अन्य खिलाड़ियों पर भी रहेगा।"

उन्होंने कहा, "किसी टीम का भारत आकर भारत को हराना एक ऐसा अंतिम मोर्चा था जिसे बहुत कम टीमें हासिल कर पाई थीं। हमारे लिए अचानक इस तरह हारना बेहद खराब था।"

ADVERTISEMENT

जानकारी

टेस्ट क्रिकेट में सुधार की काफी गुंजाइश- जाफर

जाफर ने कहा, "वह (गंभीर) निश्चित रूप से महसूस करेंगे कि अगर हम वो सीरीज जीत जाते, तो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) तालिका में शीर्ष पर होते। उनके और टीम के अन्य खिलाड़ियों के लिए टेस्ट क्रिकेट में सुधार की काफी गुंजाइश है।"

ADVERTISEMENT

कार्यकाल

गंभीर का भारतीय टीम के कोच के रूप में कैसा रहा है कार्यकाल?

गंभीर का भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में अब तक का सफर बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा है।

उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी-20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता।

हालांकि, अक्टूबर-नवंबर 2024 में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-3 हार झेलनी पड़ी, जिसने भारत के 12 साल के घरेलू अजेय रथ को तोड़ दिया।

इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी 0-2 से हार मिली।

ADVERTISEMENT