वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़े अर्धशतक, ये रिकॉर्ड्स बनाए
क्या है खबर?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल (57) और वाशिंगटन सुंदर (52*) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेल भारत को जीत दिला दी। अक्षर के वनडे करियर का यह चौथा अर्धशतक रहा। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अपना दूसरा पचासा लगाया। वहीं, सुंदर के बल्ले से निकला यह दूसरा अर्धशतक है। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अपना पहला अर्धशतक बनाया। ऐसे में आइए दोनों के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
पारी
ऐसी रही दोनों खिलाड़ियों की पारी और साझेदारी
भारतीय टीम को 4 झटके 160 रन पर लग गए थे। यहां से सुंदर और अक्षर ने पारी संभाली।
सुंदर ने 63 गेंदों में 52 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और एक छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 82.54 की रही।
वहीं, अक्षर ने 52 गेंदों का सामना किया और 57 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। उनकी स्ट्राइक रेट 109.62 की रही।
दोनों के बीच 105 गेंदों में 102 रन की साझेदारी हुई।
उपलब्धि
अक्षर ने हासिल की ये उपलब्धि
इंग्लैंड के खिलाफ सभी प्रारूप में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में अब अक्षर का नाम भी जुड़ गया है।
अक्षर से पहले रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए थे।
इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के दम पर अक्षर ने यह पुरस्कार अपने नाम किया। मैच में उन्होंने 4 विकेट भी अपने नाम किए थे।
ये वनडे करियर में उनका पहला 4 विकेट हॉल रहा।
रिकॉर्ड
वनडे क्रिकेट में इन भारतीय खिलाड़ियों ने 50+ रन और 4 या उससे ज्यादा विकेट लिए
अक्षर भारत के छठे खिलाड़ी बने जिन्होंने वनडे में 50+ रन और 4+ विकेट लेने का कारनामा किया है।
उनसे पहले हार्दिक पांड्या (71 रन और 4/24 बनाम इंग्लैंड), युवराज सिंह (50* रन और 5/31 बनाम आयरलैंड), युवराज (118 रन और 4/28 बनाम इंग्लैंड), सौरव गांगुली (71* और 5/34 बनाम जिम्बाब्वे), गांगुली (130* रन और 4/21 बनाम श्रीलंका), सचिन तेंदुलकर (141 रन और 4/38 बनाम ऑस्ट्रेलिया) और कृष्णम्माचारी श्रीकांत (70 रन और 5/27 बनाम न्यूजीलैंड) ये कारनामा कर चुके हैं।
करियर
दोनों खिलाड़ियों के वनडे करियर पर एक नजर
अक्षर ने अपना पहला वनडे 2014 में खेला था। उन्होंने 72 मुकाबले खेले हैं और इसकी 50 पारियों में 24.72 की औसत से 915 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 64* रन रहा है।
सुंदर ने पहला वनडे मुकाबला 2017 में खेला था। इस खिलाड़ी ने अब तक 33 वनडे खेले हैं और इसकी 22 पारियों में 23.31 की औसत से 443 रन बनाए हैं।
उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 52* रन रहा है।