Loading...
वीवीएस लक्ष्मण ने CoE का किया बचाव, बुमराह-सुदर्शन की चोट पर दी सफाई
लक्ष्मण ने CoE का किया बचाव (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

वीवीएस लक्ष्मण ने CoE का किया बचाव, बुमराह-सुदर्शन की चोट पर दी सफाई

Aug 09, 2026
04:54 pm

क्या है खबर?

पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी लगातार चोटिल हो रहे हैं। हाल ही में जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन भी चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली सीरीज से बाहर हुए थे। लगातार चोट से जूझ रहे खिलाड़ियों के चलते बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सलेंस (CoE) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे। अब CoE प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने इन आलोचनाओं का जवाब दिया है। आइए जानते हैं उन्होने क्या कहा है।

बयान 

टीम प्रबंधन, चयनकर्ता और CoE के बीच है अच्छा तालमेल- लक्ष्मण 

लक्ष्मण ने कहा कि इस सिस्टम में कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि टीम प्रबंधन, चयनकर्ता और CoE के बीच बहुत अच्छा तालमेल है।

लक्ष्मण ने कहा, "इस प्रक्रिया में, चयनकर्ता COE से फिटनेस स्टेटस रिपोर्ट मांगते हैं। फिर हम मौजूदा स्थिति की जानकारी इकट्ठा करते हैं और फिटनेस स्टेटस रिपोर्ट प्रमुख को भेजते हैं। साथ ही इसकी एक कॉपी दोनों टीमों के हेड कोच और BCCI को भी भेजी जाती है।"

बयान 

चोट के बावूजद टीम में चुने गए बुमराह और सुदर्शन को लेकर क्या बोले लक्ष्मण?

लक्ष्मण ने कहा, "बुमराह और सुदर्शन को श्रीलंका दौरे के लिए फिटनेस क्लियरेंस मिलने पर ही चुना जाना था। और जैसा कि मैंने पहले बताया कि आप उनका आकलन करते हैं, उन्हें एक स्टेज से दूसरे स्टेज पर ले जाते हैं और अगर उनकी प्रगति धीमी होती है, तो आप प्रमुख चयनकर्ता और मुख्य कोच को बताते हैं और यह सब बहुत आसानी से हो रहा है।"

ADVERTISEMENT

बयान 

सवाल उठाना गलत, प्रक्रिया में आई है पारदर्शिता- लक्ष्मण 

लक्ष्मण ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि BCCI ने जो किया है, उससे सभी फिटनेस रिपोर्ट और टीम चयन में पारदर्शिता आई है। टीम चयन के बाद, चाहे प्रेस को जानकारी दी जाए, उसमें साफ तौर पर बताया जाता है कि इन खिलाड़ियों का चयन फिटनेस के आधार पर किया गया है। यानी अगर वे फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाते हैं, तो चयनकर्ताओं को पता होगा कि उनकी जगह कौन से दूसरे खिलाड़ी जाएंगे।"

ADVERTISEMENT

चोट 

चोट से जूझ रही है भारतीय टीम 

तेज गेंदबाज बुमराह घुटने की चोट और शीर्षक्रम के बल्लेबाज सुदर्शन पैर के अंगूठे की चोट के कारण श्रीलंका दौरे का हिस्सा नहीं हैं।

उनके अलावा हर्षित राणा हैमस्ट्रिंग की चोट, नितीश रेड्डी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव और वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टीम से बाहर हैं।

तेज गेंदबाज आकाश दीप भी चोट के चलते टीम के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका में सीरीज खेलेगी।

ADVERTISEMENT