Loading...
वीवीएस लक्ष्मण बन सकते हैं BCCI के 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट', दोहरी जिम्मेदारी में आएंगे नजर 
वीवीएस लक्ष्मण को मिलेगी नई जिम्मेदारी (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

वीवीएस लक्ष्मण बन सकते हैं BCCI के 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट', दोहरी जिम्मेदारी में आएंगे नजर 

Aug 14, 2026
03:11 pm

क्या है खबर?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण भारतीय क्रिकेट में एक बड़ी भूमिका में नजर आ सकते हैं। खबरों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) उन्हें 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' नियुक्त कर सकता है। यह खबर तब आई है जब बोर्ड सितंबर में अहम पदों पर संभावित फेरबदल की तैयारी कर रहा है। सितंबर में भारत के प्रमुख चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म हो रहा है, साथ ही नेशनल टीम के कोचिंग सेटअप की भी समीक्षा की जा रही है।

जिम्मेदारी 

लक्ष्मण की बढ़ेगी जिम्मेदारी 

लक्ष्मण फिलहाल बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख हैं।

अगर लक्ष्मण की डायरेक्टर के तौर पर नियुक्ति होती है, तो उनकी मौजूदा भूमिका के मुकाबले उनकी जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी।

वह CoE में खिलाड़ियों के विकास और हाई-परफॉर्मेंस प्रोग्राम की देखरेख कर रहे हैं।

बता दें कि BCCI ने अभी तक लक्ष्मण की नियुक्ति या इस नई भूमिका के सटीक स्वरूप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

भूमिका 

लक्ष्मण की भूमिका का क्या होगा टीम प्रबंधन पर असर?

एनडीटीवी के मुताबिक, इस नई भूमिका के कारण लक्ष्मण, भारतीय कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ता अजीत अगरकर से ऊपर आ जाएंगे।

वह CoE में अपना काम जारी रखते हुए स्टाफ नियुक्तियां और सभी स्तरों के बीच समन्वय भी देखेंगे। हालांकि, इस नियुक्ति से अगरकर और गंभीर के मौजूदा भविष्य पर कोई खतरा नहीं पड़ेगा।

ऐसी खबर है कि अगरकर और गंभीर दोनों 2027 के वनडे विश्व कप तक अपनी मौजूदा भूमिकाओं में बने रहेंगे।

ADVERTISEMENT

कोचिंग 

लक्ष्मण अंतरिम कोच के तौर पर रहे हैं सफल 

लक्ष्मण भारतीय क्रिकेट टीम के साथ करीब से जुड़े रहे हैं और जरूरत पड़ने पर उन्होंने अंतरिम कोच की भूमिका भी निभाई है।

उनकी हालिया कामयाबी युवा भारतीय टीम को जिम्बाब्वे में टी-20 सीरीज में 3-0 से जीत दिलाना रही है।इस सीरीज में गंभीर उपलब्ध नहीं थे।

जिम्बाब्वे सीरीज से ठीक पहले भारत को इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर टी-20 सीरीज में हार मिली थी। गंभीर उन दौरों पर टीम के साथ थे।

ADVERTISEMENT

कोचिंग 

क्यों भारतीय टीम के पूर्णकालिक कोच नहीं बने लक्ष्मण?

लक्ष्मण ने हाल ही में खुलासा किया था कि साल 2023 में वह भारतीय टीम के मुख्य कोच बनने वाले थे, लेकिन निजी कारणों से उन्होंने यह जिम्मेदारी लेने में असमर्थता जताई।

उन्होंने बताया कि उन्होंने इस बारे में तत्कालीन BCCI सचिव जय शाह से 2 बार मुलाकात कर अपनी स्थिति समझाई थी। शाह ने उनकी परिस्थितियों को समझा था।

लक्ष्मण ने स्पष्ट किया कि फिलहाल COE छोड़ने का कोई इरादा नहीं है।

ADVERTISEMENT