वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का भारतीय अंडर-19 टीम में चयन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे सीरीज
क्या है खबर?
पूर्व भारतीय दिग्गज दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को पहली बार भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया है। उन्हें सितंबर में राजकोट में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। वह हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए खेलते हुए नजर आए थे। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
मौका
कूच बिहार ट्रॉफी में आर्यवीर ने किया था प्रभावित
आर्यवीर ने कूच बिहार ट्रॉफी के दौरान मेघालय के खिलाफ 297 रन बनाकर उन्होंने सुर्खियां बटोरी थीं।
वनडे टीम में पूर्व भारतीय विकेटकीपर राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ भी शामिल हैं।
अन्वय ने जुलाई में श्रीलंका के अंडर-19 टीम के दौरे के दौरान शानदार 87 रन बनाकर अपनी जगह बनाए रखी है। हालांकि, आर्यवीर और अन्वय दोनों में से किसी को भी 2 मल्टी-डे मैचों की टीम में नहीं चुना गया है।
शेड्यूल
18 सितंबर से शुरू होगी सीरीज
भारत राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैच खेलेगा, जो 18 सितंबर से शुरू होगी।
इसके बाद 21 और 23 सितंबर को बचे हुए वनडे मैच खेले जाएंगे।
राजकोट में 27 से 30 सितंबर तक पहला मल्टी-डे मैच भी खेला जाएगा, जबकि दूसरा मल्टी-डे मैच 5 से 8 अक्टूबर तक अहमदाबाद (B ग्राउंड) में होना है।
वनडे की टीम की कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी करेंगे, जबकि यशवर्धन चौहान मल्टी-डे टीम का नेतृत्व करेंगे।
टीम
ऐसी है भारतीय टीम
भारतीय अंडर-19 वनडे टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान (उप-कप्तान), रजत बघेल, आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़, वी यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उल्वा, चिगुरुपति वेंकट, और काव्या पटेल।
भारत की अंडर-19 मल्टी-डे टीम: यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उप-कप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा, अभिप्राय विश्वास, रोहित यादव, इशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, और आर्यन यादव।