Loading...
इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय, कोहली ने तेंदुलकर को छोड़ा पीछे
विराट कोहली ने दूसरे वनडे में कई रिकॉर्ड्स बनाए (फाइल तस्वीर)

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय, कोहली ने तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

Jul 17, 2026
12:19 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में विराट कोहली ने 65 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने कई अहम उपलब्धियां अपने नाम कीं। कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आइए इस मामले में शीर्ष भारतीय बल्लेबाजों के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

#1

विराट कोहली (33) 

कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 33 बार 50+ का स्कोर बनाया है।

टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 5 शतक और 9 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए हैं।

वनडे क्रिकेट की बात करें तो कोहली के बल्ले से 3 शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं।

इसी के साथ वह इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

#2

सचिन तेंदुलकर (32) 

तेंदुलकर अब इस सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 32 बार 50+ का स्कोर बनाए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सचिन ने 32 मैचों की 53 पारियों में 7 शतक और 13 अर्धशतक लगाए।

वहीं, वनडे में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 37 मैच खेले, जिनकी 37 पारियों में 2 शतक और 10 अर्धशतक जड़े। इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर 120 रन रहा।

ADVERTISEMENT

#3

राहुल द्रविड़ (26)

तीसरे स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ हैं।

उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 26 बार 50+ का स्कोर बनाया था।

टेस्ट क्रिकेट में द्रविड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ 21 मैचों की 37 पारियों में 7 शतक और 8 अर्धशतक जड़े थे।

वहीं, वनडे क्रिकेट में उन्होंने 30 मुकाबलों की 29 पारियों में 11 अर्धशतक लगाए थे। इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 92 रन रहा।

ADVERTISEMENT

#4

महेंद्र सिंह धोनी (24) 

सूची में चौथे स्थान पर भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी हैं।

उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 24 बार 50+ का स्कोर बनाया है।

टेस्ट में धोनी ने 21 मैचों की 37 पारियों में 12 अर्धशतक लगाए, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 99 रन रहा।

वनडे में उन्होंने 48 मुकाबलों की 44 पारियों में एक शतक और 10 अर्धशतक जड़े। वहीं, टी-20 में 14 मैचों की 12 पारियों में उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला।

ADVERTISEMENT