Loading...
विराट कोहली ने लॉर्ड्स के मैदान पर पहला अर्धशतक लगाया, ये बनाए रिकॉर्ड्स 
विराट कोहली ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

विराट कोहली ने लॉर्ड्स के मैदान पर पहला अर्धशतक लगाया, ये बनाए रिकॉर्ड्स 

Jul 20, 2026
12:56 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने 74 रन की शानदार पारी खेली। ये उनके वनडे करियर का 79वां अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 46 गेंदों में पूरा किया। यह लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर उनके बल्ले से निकला पहला ही अर्धशतक रहा। इंग्लैंड के खिलाफ इस खिलाड़ी ने अपना 12वां अर्धशतक लगाया। इस शानदार पारी के बावजूद भारतीय टीम को मैच में 27 रन से हार का सामना करना पड़ा।

पारी

ऐसी रही कोहली की पारी और साझेदारी 

कोहली ने 60 गेंदों में 74 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 123.33 की रही।

उन्होंने रोहित शर्मा के साथ 86 गेंदों में 113 रन की साझेदारी निभाई। वहीं, ईशान किशन के साथ 29 गेंदों में 44 रन जोड़ दिए।

भारतीय टीम को 388 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में टीम पूरे 50 ओवर खेलने के बाद 360/7 का स्कोर बना पाई।

कोहली ने दूसरे वनडे में 65 रन बनाए थे।

इंग्लैंड

इंग्लैंड के खिलाफ ऐसे हैं कोहली के आंकड़े 

कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे 2011 में खेला था। उन्होंने 40 मुकाबले खेले हैं और इसकी 40 पारियों में 40.75 की औसत से 1,467 रन बनाए हैं।

उनके बल्ले से 3 शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 122 रन है।

इंग्लैंड में इस खिलाड़ी ने 35 मुकाबले खेले हैं और इसकी 35 पारियों में 50.67 की औसत से 1,419 रन बनाए हैं।

उनके बल्ले से एक शतक और 13 अर्धशतक निकले हैं।

ADVERTISEMENT

करियर

ऐसा रहा है कोहली का वनडे करियर 

कोहली ने अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2008 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

उन्होंने अब तक 314 मुकाबले खेले हैं और इसकी 302 पारियों में 58.59 की उम्दा औसत के साथ 14,941 रन बनाने में सफल रहे हैं।

उनके बल्ले से 54 शतक और 79 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन रहा है।

कोहली ने अपने वनडे करियर में सबसे ज्यादा रन (2,652) श्रीलंका के खिलाफ बनाए हैं

ADVERTISEMENT

उपलब्धि

रोहित और कोहली की जोड़ी ने हासिल की ये उपलब्धि

रोहित और कोहली ने वनडे क्रिकेट में 21वीं बार शतकीय साझेदारी निभाई। वनडे में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के मामले में अब वह दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

रोहित और कोहली ने तिलकरत्ने दिलशान और कुमार संगाकारा की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया। इन पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने 20 बार वनडे क्रिकेट में शतकीय साझेदारी निभाई थी।

सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर ही सिर्फ रोहित और कोहली से आगे हैं। दोनों ने 26 बार शतकीय साझेदारी की है।

ADVERTISEMENT