Loading...
विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स 
कोहली के प्रदर्शन पर होंगी नजरें (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स 

Sep 03, 2026
01:26 pm

क्या है खबर?

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज को 1-0 से जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम 27 सितंबर से वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज की मेजबानी करेगी। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से वनडे सीरीज अहम रहेगी, जिसमें विराट कोहली अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। इस बीच उन रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं, जिन्हें कोहली आगामी सीरीज के दौरान बना सकते हैं।

उपलब्धि 

15,000 वनडे रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी 

कोहली वर्तमान में वनडे क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

उन्होंने 314 मैचों में 58.59 की अविश्वसनीय औसत से 14,941 रन बनाए हैं।

वह सचिन तेंदुलकर के बाद 15,000 वनडे रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बनने वाले हैं। बता दें कि तेंदुलकर ने 18,426 रनों के साथ 50 ओवर के प्रारूप को अलविदा कह दिया था।

वहीं, श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगाकारा 14,234 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

आंकड़े 

घर पर 7,000 वनडे रन वाले पहले भारतीय 

कोहली एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने के करीब हैं।

पूर्व दिग्गज तेंदुलकर ने घरेलू मैदान पर खेले गए 164 वनडे मैचों में 48.11 की औसत से 6,976 रन बनाए थे।

इस मामले में कोहली ही एकमात्र ऐसे दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 6,000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

कोहली ने घरेलू मैदान पर खेले गए 130 वनडे मैचों में 62.42 की औसत से 6,867 रन बनाए हैं। आगामी सीरीज में कोहली घर पर 7,000 रनों का आंकड़ा छू सकते हैं।

ADVERTISEMENT

अर्धशतक 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 अर्धशतक 

क्रिकइंफो के अनुसार, कोहली के नाम अभी सभी प्रारूप को मिलाकर 233 स्कोर, 50 से ज्यादा रन के हैं, जिसमें 148 अर्धशतक शामिल हैं।

कोहली ने टेस्ट में 31, वनडे में 79 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 38 अर्धशतक लगाए हैं।

अभी तक सिर्फ 2 बल्लेबाजों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 से ज्यादा अर्धशतक बनाए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेंदुलकर ने 164 और संगकारा ने 153 अर्धशतक लगाए हैं।

अब कोहली इस सूची में शामिल हो सकते हैं।

ADVERTISEMENT

मुकाम 

ये मुकाम हासिल कर सकते हैं कोहली 

कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 43 वनडे मैचों में 66.50 की औसत के साथ 2,261 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक शामिल हैं।

कोहली वनडे में 2 अलग-अलग टीमों के खिलाफ 10-10 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं।

श्रीलंका के खिलाफ उनके नाम पहले से ही 10 शतक हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी यह आंकड़ा छूने से वह बस एक शतक दूर हैं।

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 8 वनडे शतक लगाए हैं।

ADVERTISEMENT