LOADING...
विराट कोहली IPL में लक्ष्य का पीछा करते हुए 4,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
विराट कोहली ने IPL में हासिल की खास उपलब्धि

विराट कोहली IPL में लक्ष्य का पीछा करते हुए 4,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Mar 29, 2026
03:01 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हराकर अपने अभियान का विजयी आगाज किया। इस मैच में RCB के लिए सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने 69* रन की शानदार मैच विजयी अर्धशतकीय पारी खेली। पारी का 42वां रन बनाते हुए उनके IPL में लक्ष्य का पीछा करते हुए 4,000 रन पूरे हो गए। वह यह मुकाम हासिल करने वाले केवल पहले बल्लेबाज बने हैं।

रिकॉर्ड

कोहली ने वार्नर को और पीछे छोड़ा

कोहली ने मैच में 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 38 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों से नाबाद 69 रन बनाए। उनके अब IPL में लक्ष्य का पीछा करते हुए कुल 4,027 रन हो गए हैं। सूची में डेविड वार्नर दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 3,285 रन बनाए थे। इसी तरह मुंबई इंडियंस (MI) के रोहित शर्मा (3,238) तीसरे और पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (2,843) चौथे नंबर पर हैं।

करियर

कैसा रहा है कोहली का IPL करियर?

कोहली ने साल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 268 मैचों की 260 पारियों में 39.77 की औसत और 132.95 की स्ट्राइक रेट के साथ 8,711 रन बना चुके हैं। इसमें से 4,027 रन उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने 64 अर्धशतकों के अलावा 8 शतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 113 रन रहा है।

Advertisement