विनेश फोगाट एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम, ट्रायल में हारीं
क्या है खबर?
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का एशियाई खेल 2026 में खेलने का सपना टूट गया है। 31 वर्षीय पहलवान महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग के ट्रायल के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत से हार गईं और इसके साथ ही आगामी एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई करने से चूक गईं। मुकाबले में विनेश को 4-6 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे उनका अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त हो गया। ऐसे में आइए पूरी खबर पर एक नजर डालते हैं।
ट्रायल
क्वार्टर फाइनल के दौरान कोच और WFI अधिकारियों के बीच बहस हुई
विनेश के लिए ट्रायल्स काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे। उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान मामला उस समय विवादित हो गया जब उनका मुकाबला हरियाणा की निशु से चल रहा था। यह मुकाबला कोचों और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अधिकारियों के बीच तीखी बहस का कारण बना। यह घटना उस समय हुई जब विनेश 0-5 से पीछे चल रही थीं। हालांकि, तमाम ड्रामे के बीच वह सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहीं।
इंकार
निशु ने किया हाथ मिलाने से इंकार
तकनीकी चुनौतियों और स्क्रीन में आई खराबी को लेकर माहौल गरमा गया। इस देरी से विनेश को लय हासिल करने में मदद मिली। एक समय स्कोर 6-6 की बराबरी पर पहुंच गया था। इसी दौरान निशु ने टेकडाउन का प्रयास किया, लेकिन उन्हें इसके अंक नहीं दिए गए। निशु के कोच ने भी इस फैसले को चुनौती दी, लेकिन वह सफल नहीं हुए। निशु रोते हुए विनेश तथा रेफरी से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पूरे मैच का वीडियो
VIDEO | Delhi: Vinesh Phogat's Asian Games dream dashed as wrestler loses semifinal bout to Meenakshi 6-4.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 30, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/waGGmBVN3H
सुप्रीम कोर्ट
विनेश को सुप्रीम कोर्ट ने दी थी इजाजत
विनेश को एशियाई खेलों के ट्रायल में भाग लेने की इजाजत सुप्रीम कोर्ट से मिली थी। वह कुश्ती में वापसी करना चाहती थीं, लेकिन WFI ने उनके खिलाफ नियमों और पात्रता को लेकर सवाल उठाए। WFI ने विनेश पर संन्यास के बाद नियमों का पालन न करने, घरेलू टूर्नामेंट नहीं खेलने और डोप टेस्ट नहीं देने के आरोप लगाए हैं। WFI का कहना है कि चयन नियम पूरे न होने के कारण उन्हें ट्रायल में हिस्सा नहीं दिया गया।