Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इंडियन प्रीमियर लीग
विराट कोहली
क्रिकेट समाचार
फुटबॉल समाचार
बैडमिंटन
राष्ट्रमंडल खेल
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टोक्यो ओलंपिक 2020 का टिकट हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं विनेश फोगाट
खेलकूद

टोक्यो ओलंपिक 2020 का टिकट हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं विनेश फोगाट

टोक्यो ओलंपिक 2020 का टिकट हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं विनेश फोगाट
लेखन Neeraj Pandey
Sep 18, 2019, 04:34 pm 3 मिनट में पढ़ें
टोक्यो ओलंपिक 2020 का टिकट हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं विनेश फोगाट

भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करके ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया है। विनेश ने लगातार दो बाउट जीते और इसके बाद वह 53 किलोग्राम भारवर्ग में 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बन गई हैं। इसके अलावा विनेश के पास वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका भी हैै। जानिए क्या है पूरी खबर।

ओलंपिक
इस तरह विनेश को मिला ओलंपिक का टिकट

वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप की शुरुआत विनेश ने ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट स्वीडन की सोफिया मैटसन को 13-0 से हराते हुए की थी। प्री-क्वार्टर फाइनल में वह 0-7 से हार गई थीं, लेकिन फिर उन्हें रेपचेज राउंड के तहत मेडल जीतने का मौका मिला। दो बाउट जीतने के साथ ही विनेश ओलंपिक का टिकट हासिल कर सकती थीं और उन्होंने पहले यूलिया खावलदजी को 5-0 और फिर सारा एन को 8-2 से हराकर उसे हासिल कर लिया।

बयान
जीत के बाद विनेश ने जताई खुशी

राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश ने इस जीत के बाद कहा, "मैं बहुत खुश हूं। विश्व चैम्पियनशिप में मैं कभी पदक नहीं जीती हूं और अब मेरे पास मौका है और मैं इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगी।"

मेडल
विनेश के पास वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप का सूखा खत्म करने का मौका

विनेश का करियर काफी शानदार रहा है और उन्होंने एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीते हैं। हालांकि, वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में विनेश का भाग्य कभी अच्छा नहीं रहा है और अब तक किए गए तीनों प्रयासों में वह असफल रही हैं। इस बार विनेश चौथी बार प्रयास कर रही हैं और ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए उन्हें ग्रीक रेसलर मारिया प्रोवोलाकी को आज रात हराना होगा।

जानकारी
पद्मश्री के लिए नामित हुई हैं विनेश

इससे अलग बात करें तो विनेश फोगाट को हाल ही में खेल मंत्रालय ने अगले साल 26 जनवरी को वितरित किए जाने वाले पद्मश्री पुरस्कारों के लिए नामित किया है।

वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप
रूस ने अब तक जीते हैं सबसे ज़्यादा मेडल

वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप 2019 में अब तक रूस ने सबसे ज़्यादा पांच मेडल जीते हैं। रूस के नाम दो गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल हैं। जॉर्जिया और जापान ने 2-2 गोल्ड सहित कुल 3-3 मेडल अपने नाम किए हैं। रूस ने अपने दोनों गोल्ड 72 और 97 किलोग्राम भारवर्ग में तो वहीं जॉर्जिया ने 55 किलोग्राम भारवर्ग की महिला रेसलिंग और 82 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड हासिल किया है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
Neeraj Pandey
Neeraj Pandey
Twitter
पढ़ाई से फॉर्मासिस्ट, लेकिन लिखना बहुत पसंद है। फुटबॉल पर अच्छी पकड़ रखता हूं और क्रिकेट बचपन का प्यार है। क्रिकेट, फुटबॉल और कबड्डी समेत कई खेलों पर दिल से लिखता हूं। WWE कोई खेल तो नहीं, लेकिन मनोरंजन के लिए यहां भी जानकारी रखता हूं।
ताज़ा खबरें
कुश्ती
विनेश फोगत
ताज़ा खबरें
CAT 2022: मैनेजमेंट संस्थानों में एडमिशन के लिए इन टिप्स की मदद से करें तैयारी
CAT 2022: मैनेजमेंट संस्थानों में एडमिशन के लिए इन टिप्स की मदद से करें तैयारी करियर
जानिए मानसून के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं
जानिए मानसून के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं लाइफस्टाइल
भारत में टाटा पंच की जबरदस्त मांग, 10 महीने में एक लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकी
भारत में टाटा पंच की जबरदस्त मांग, 10 महीने में एक लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकी ऑटो
बच्चों को रोजाना करवाएं ये योगासन, समग्र स्वास्थ्य के लिए हैं फायदेमंद
बच्चों को रोजाना करवाएं ये योगासन, समग्र स्वास्थ्य के लिए हैं फायदेमंद लाइफस्टाइल
मध्य प्रदेश: "रोज रात भेजो लड़की या फिर खुद आओ", वार्डन का SDM पर गंभीर आरोप
मध्य प्रदेश: "रोज रात भेजो लड़की या फिर खुद आओ", वार्डन का SDM पर गंभीर आरोप देश
कुश्ती
राष्ट्रमंडल खेल 2022: रवि दहिया ने जीता गोल्ड, कुश्ती में भारत का सातवां मेडल
राष्ट्रमंडल खेल 2022: रवि दहिया ने जीता गोल्ड, कुश्ती में भारत का सातवां मेडल खेलकूद
राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पहलवानों का दबदबा, कुश्ती में जीते तीन गोल्ड सहित छह मेडल
राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पहलवानों का दबदबा, कुश्ती में जीते तीन गोल्ड सहित छह मेडल खेलकूद
अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप: 32 साल बाद भारत ने जीता स्वर्ण पदक, सूरज वशिष्ठ ने रचा इतिहास
अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप: 32 साल बाद भारत ने जीता स्वर्ण पदक, सूरज वशिष्ठ ने रचा इतिहास खेलकूद
भारतीय रेसलिंग फेडरेशन ने पहलवान सतेंदर मलिक पर लगाया आजीवन बैन, जानिए कारण
भारतीय रेसलिंग फेडरेशन ने पहलवान सतेंदर मलिक पर लगाया आजीवन बैन, जानिए कारण खेलकूद
विश्व चैंपियनशिप: भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक ने रजत पदक जीतकर रचा इतिहास
विश्व चैंपियनशिप: भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक ने रजत पदक जीतकर रचा इतिहास खेलकूद
और खबरें
विनेश फोगत
अस्थाई तौर पर निलंबित हुई विनेश ले सकेंगी विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा, WFI ने दी अनुमति
अस्थाई तौर पर निलंबित हुई विनेश ले सकेंगी विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा, WFI ने दी अनुमति खेलकूद
निलंबित होने के बाद विनेश ने दिया भावुक बयान, वापसी नहीं करने के दिए संकेत
निलंबित होने के बाद विनेश ने दिया भावुक बयान, वापसी नहीं करने के दिए संकेत खेलकूद
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने विनेश फोगाट को किया निलंबित, जानें क्या है मामला
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने विनेश फोगाट को किया निलंबित, जानें क्या है मामला खेलकूद
टोक्यो ओलंपिक: कुश्ती में भारतीय महिला पहलवानों की चुनौती खत्म, ऐसा रहा प्रदर्शन
टोक्यो ओलंपिक: कुश्ती में भारतीय महिला पहलवानों की चुनौती खत्म, ऐसा रहा प्रदर्शन खेलकूद
टोक्यो ओलंपिक: भारतीय कुश्ती दल से जुड़ी अहम बातें
टोक्यो ओलंपिक: भारतीय कुश्ती दल से जुड़ी अहम बातें खेलकूद
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022