LOADING...
लंका प्रीमियर लीग 2026 के लिए कैंडी रॉयल्स में शामिल हुए विजय शंकर
LPL में खेलेंगे विजय शंकर (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

लंका प्रीमियर लीग 2026 के लिए कैंडी रॉयल्स में शामिल हुए विजय शंकर

May 26, 2026
06:50 pm

क्या है खबर?

हाल ही में भारतीय क्रिकेटर विजर शंकर ने घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास लिया था। अब ये ऑलराउंडर खिलाड़ी लंका प्रीमियर लीग (LPL) में खेलते हुए नजर आएंगे। दरअसल, उन्हें कैंडी रॉयल्स की टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि LPL 2026 की शुरुआत 17 जुलाई से होनी है और इसका फाइनल मैच 8 अगस्त को होना है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

मैथ्यूज और मोईन अली की टीम में शामिल हुए विजय शंकर

शंकर की टीम कैंडी रॉयल्स में श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज, वानिंदु हसरंगा और इंग्लैंड के मोईन अली जैसे नामी खिलाड़ी नजर आने वाले हैं। 35 साल के शंकर ने अपने टी-20 क्रिकेट करियर में 159 मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी में उन्होंने 128.37 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,583 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 33.57 की औसत के साथ 38 विकेट अपने नाम किए हैं।

आंकड़े 

घरेलू क्रिकेट में ऐसा रहा विजय शंकर का प्रदर्शन

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शंकर ने 77 मैच की 107 पारियों में 46.73 की औसत से 4,253 रन बनाए। उनके बल्ले से 13 शतक और 23 अर्धशतक निकले। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 151* रन रहा। लिस्ट-A क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 127 मैच में 34.87 की औसत से 2,790 रन बनाए। IPL में शंकर ने 78 मैच की 65 पारियों में 26.23 की औसत से 1,233 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 अर्धशतक निकले और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 69* रन रहा।

Advertisement