NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विजय हजारे ट्रॉफी: यशस्वी जायसवाल ने लगाया लगातार दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े
    खेलकूद

    विजय हजारे ट्रॉफी: यशस्वी जायसवाल ने लगाया लगातार दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े

    विजय हजारे ट्रॉफी: यशस्वी जायसवाल ने लगाया लगातार दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े
    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 17, 2022, 06:42 pm 1 मिनट में पढ़ें
    विजय हजारे ट्रॉफी: यशस्वी जायसवाल ने लगाया लगातार दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े
    यशस्वी जायसवाल ने लगाया शानदार शतक (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

    मुंबई के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने वनडे प्रारूप में खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी में अपना शानदार फॉर्म जारी रखा है। रांची में खेले गए मैच में उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ शानदार शतक (142) लगाया है। यह उनका लगातार दूसरा शतक है। दिलचस्प बात यह रही कि जायसवाल की पारी के बावजूद उनकी टीम को शिकस्त झेलनी पड़ी। उनके पारी और लिस्ट-A करियर पर एक नजर डालते हैं।

    ऐसी रही जायसवाल की पारी

    लक्ष्य का पीछा करते हुए जायसवाल ने 135 गेंदों में 142 रन बनाए। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 14 चौके और चार छक्के लगाए। इस बीच उन्होंने पृथ्वी शॉ (32) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की। वहीं दूसरे विकेट के लिए उन्होंने अरमान जाफर के साथ मिलकर 90 रन जोड़े। वह मुकेश चौधरी की गेंद पर सातवें विकेट के रूप में कैच आउट हो गए।

    विजय हजारे ट्रॉफी 2022-23 में जायसवाल का प्रदर्शन

    विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई ने अपने पहले मैच में बंगाल का सामना किया, जिसमें जायसवाल ने 33 गेंदों में 10 रन बनाए। वहीं उन्होंने सर्विसेज के खिलाफ अपने दूसरे मैच में 122 गेंदों में 104 रन बनाए। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 13 चौके लगाए। उन्होंने तीन मैचों में 85.33 की औसत और 88.27 की स्ट्राइक रेट से 256 रन बना लिए हैं। वह मौजूदा टूर्नामेंट में फिलहाल मुंबई से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    शानदार चल रहा है जायसवाल का लिस्ट-A करियर

    जायसवाल ने साल 2019 में अपने लिस्ट-A करियर की शुरुआत की थी। अब तक उन्होंने 29 लिस्ट-A मैचों में 1,371 रन बना लिए हैं। इस बीच उनका औसत 50 के करीब है और उनका स्ट्राइक रेट 80 से ज्यादा है। इस प्रारूप में उनके नाम पांच शतक और इतने ही अर्धशतक हैं। विशेष बात यह है कि जायसवाल 50 ओवर के प्रारूप में दोहरा शतक (203) लगा चुके हैं।

    महाराष्ट्र ने मुंबई पर दर्ज की जीत

    महाराष्ट्र ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवरों में दो विकेट खोकर 342 रन बनाए। महाराष्ट्र से राहुल त्रिपाठी ने 137 गेंदों में 18 चौके और दो छक्के की मदद से 156 रन बनाए। यह उनके लिस्ट-A करियर का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बन गया है। जवाब में मुंबई जायसवाल के शतक (142) के बावजूद सभी विकेट खोकर 321 रन ही बना सके। महाराष्ट्र से सत्यजीत बचावी ने 46 रन देकर छह विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    घरेलू क्रिकेट
    क्रिकेट के आंकड़े
    यशस्वी जायसवाल

    ताज़ा खबरें

    हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 9-2 से दी मात, जानिए अन्य नतीजे हॉकी विश्व कप
    भारतीय खेलों पर यौन उत्पीड़न का साया, जानिए पहले कब-कब सामने आए हैं ऐसे मामले यौन उत्पीड़न
    राधिका मदान ने की थी टीवी की बुराई, अब एकता कपूर ने लगाई क्लास एकता कपूर
    रामसेतु को ऐतिहासिक स्मारक घोषित करने पर विचार कर रही सरकार, जानिए पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट

    क्रिकेट समाचार

    PSL 2023 का कार्यक्रम घोषित, 13 फरवरी से होगा टूर्नामेंट का आगाज पाकिस्तान सुपर लीग
    रणजी ट्रॉफी: बिहार ने 302 रनों से जीता मुकाबला, 42 साल बाद दिल्ली से हारी मुंबई रणजी ट्रॉफी
    चेतेश्वर पुजारा ने भारत में पूरे किए 12,000 फर्स्ट क्लास रन, देखिए उनके आंकडे़ चेतेश्वर पुजारा
    टी-20 की लोकप्रियता से लगभग खत्म हो जाएगा वनडे क्रिकेट- रॉबिन उथप्पा वनडे क्रिकेट

    घरेलू क्रिकेट

    रणजी ट्रॉफी: दर्शन मिसल ने चटकाए 5 विकेट, गोवा ने सर्विसेज को पारी से हराया रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: मानव सुथार ने लिए 5 विकेट, छत्तीसगढ़ के खिलाफ जीत के करीब पहुंचा राजस्थान रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: आकाश दीप ने चटकाए कुल 10 विकेट, बंगाल ने हरियाणा को पारी से हराया रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: शुभ्रांशु सेनापति ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ लगाया शतक, उड़ीसा को दिलाई बढ़त रणजी ट्रॉफी

    क्रिकेट के आंकड़े

    हैरी टैक्टर ने पिछले चार वनडे पारियों में लगाया अपना तीसरा शतक, जानिए आंकड़े आयरलैंड क्रिकेट टीम
    कुलदीप यादव बनाम युजवेंद्र चहल: वनडे क्रिकेट में कैसे रहे हैं दोनों के आंकड़े? कुलदीप यादव
    राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में वनडे मैचों में कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन? भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर का भारत के खिलाफ वनडे में कैसा रहा है प्रदर्शन? न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    यशस्वी जायसवाल

    ये 5 भारतीय अनकैप्ड क्रिकेटर 2023 में कर सकते हैं अंतरराष्ट्रीय डेब्यू राहुल त्रिपाठी
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: मुंबई और उत्तर प्रदेश ने दर्ज की जीत, जानिए तीसरे दिन का हाल रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: यशस्वी जायसवाल ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया शतक क्रिकेट के आंकड़े
    दलीप ट्रॉफी: फाइनल में रहाणे ने यशस्वी जायसवाल को बाहर भगाया, सामने आया चौंकाने वाला कारण दलीप ट्रॉफी

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023