LOADING...
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26: ध्रुव जुरेल टूर्नामेंट में जड़ा अपना दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े 
ध्रुव जुरेल ने शानदार पारी खेली (फाइल तस्वीर: एक्स/@IPL)

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26: ध्रुव जुरेल टूर्नामेंट में जड़ा अपना दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े 

Jan 08, 2026
05:02 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बंगाल क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार शतकीय पारी (123) खेली। ये इस टूर्नामेंट में उनके बल्ले से निकला दूसरा शतक है। उनकी शानदार पारी के कारण उत्तर प्रदेश ने बंगाल द्वारा दिए गए 270 रन के लक्ष्य को 5 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। ये उत्तर प्रदेश की इस संस्करण लगातार 7वीं जीत रही। ऐसे में आइए ध्रुव के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी

ऐसी रही ध्रुव की पारी और साझेदारी 

ध्रुव ने 96 गेंदों का सामान किया और 123 रन बनाकर रन आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 128.13 की रही। इस खिलाड़ी ने आर्यन जुयाल के साथ मिलकर 124 गेंदों में 132 रन की साझेदारी निभाई। प्रियम गर्ग के साथ ध्रुव ने 58 गेंदों में 60 रन जोड़े। कप्तान रिंकू सिंह 26 गेंदों में 37 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके बल्ले से 3 चौके और 2 छक्के निकले।

फॉर्म

कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं ध्रुव 

ध्रुव विजय हजारे ट्रॉफी के इस संस्करण में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 7 मुकाबले खेले हैं और इसकी 7 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 536 रन बनाए हैं। उनकी औसत 107.20 की रही है। उन्होंने 2 शतक के अलावा 4 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 160 रन रहा है।

Advertisement

करियर

ऐसा रहा है ध्रुव का लिस्ट-A करियर 

बंगाल के खिलाफ मैच में जुरेल ने अपने लिस्ट-A करियर का दूसरा शतक लगाया। उन्होंने अब तक 16 मैच खेले हैं और इसकी 14 पारियों में 700 से अधिक रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 2 शतक के अलावा 6 अर्धशतक लगाए हैं। 24 वर्षीय इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने प्रथम श्रेणी करियर में 53 की औसत के साथ 2,175 रन बनाए थे। अपने टी-20 करियर में उन्होंने 784 रन बनाए थे।

Advertisement

जीत

ऐसी मिली बंगाल को जीत 

बंगाल मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। उसने सुदीप कुमार घरामी के शानदार 94 रनों की पारी के दम पर 269 रन बनाए थे। उन्हें छोड़ और कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया था। जिशान अंसारी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। जवाब में ध्रुव के अलाव आर्यन ने 65 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाए। बंगाल का कोई भी गेंदबाज मैच जीताऊ प्रदर्शन नहीं कर पाया।

Advertisement