विजय हजारे ट्रॉफी 2023: तन्मय अग्रवाल ने लिस्ट-A करियर का 7वां शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
हैदराबाद क्रिकेट टीम और महाराष्ट्र क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले में तन्मय अग्रवाल ने शानदार शतक जड़ा।
महाराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
उसने सिर्फ 3 रन पर ही रोहित रायडू के रूप में हैदराबाद को पहला झटका दिया, लेकिन इसके बाद तन्मय अन्य खिलाड़ियों के साथ मिलकर टीम को एक अच्छे स्कोर तक ले गए।
आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
पारी
कैसी रही तन्मय की पारी और साझेदारी?
तन्मय ने 117 गेंद का सामना किया और 88.03 की स्ट्राइक रेट के साथ 103 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 1 शानदार छक्का लगाया।
तन्मय ने तीसरे विकेट के लिए कप्तान राहुल सिंह के साथ 161 गेंद में 156 रन जोड़े। इसके बाद उन्होंने बुद्धि राहुल के साथ 45 गेंद में 43 रन की साझेदारी निभाई।
तन्मय की इस शानदार पारी का ही नतीजा था कि हैदराबाद ने 50 ओवर में 315/5 का स्कोर खड़ा किया।
दूसरा
तन्मय ने विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में जड़ा दूसरा शतक
तन्मय का यह विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने झारखंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 108 गेंद में 112 रन की पारी खेली थी।
उन्होंने उस दौरान 12 चौके और 2 छक्के लगाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 103.70 की रही थी। उनके शतक की बदौलत हैदराबाद की टीम ने 297 रन बनाए थे।
जवाब में झारखंड की टीम सिर्फ 280 रन बना पाई थी और मुकाबला 17 रन से हार गई थी।
लिस्ट
लिस्ट-A करियर में तन्मय का 7वां शतक
तन्मय के लिस्ट-A करियर का यह 7वां शतक है। उन्होंने अब तक 51 मुकाबले खेले हैं और इसकी 51 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए लगभग 45 की औसत से 2,197 रन बनाए हैं।
उन्होंने 80.07 की स्ट्राइक रेट से 13 अर्धशतक भी लगाए हैं। तन्मय का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 150 रन रहा है।
इस खिलाड़ी ने अपना पहला लिस्ट-A मुकाबला कर्नाटक क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2014 मे खेला था।
रन
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 3,000 से ज्यादा रन बना चुके हैं तन्मय
तन्मय फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हैदराबाद के लिए 52 मुकाबले खेले हैं और इसकी 97 पारियों में 9 बार नाबाद रहते हुए 3,305 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 10 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 135 रन रहा है। तन्मय की औसत की बात करें तो वह 37.55 की है।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने अपना पहला मैच गोवा क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2014 में खेला था।