NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विजय हजारे ट्रॉफी 2023: कौन हैं अर्सलान खान, जिन्होंने टूर्नामेंट में बनाए 500 से अधिक रन? 
    अगली खबर
    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: कौन हैं अर्सलान खान, जिन्होंने टूर्नामेंट में बनाए 500 से अधिक रन? 
    अर्सलान खान घरेलू क्रिकेट में लगातार अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर रहे हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCIdomestic)

    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: कौन हैं अर्सलान खान, जिन्होंने टूर्नामेंट में बनाए 500 से अधिक रन? 

    लेखन मनोज शर्मा
    Dec 07, 2023
    02:37 pm

    क्या है खबर?

    विजय हजारे ट्रॉफी 2023 का लीग चरण समाप्त हो गया है और अब 10 टीमें नॉकआउट चरण में पहुंच गई हैं।

    चंडीगढ़ क्रिकेट टीम आगे नहीं बढ़ सकी है, लेकिन उनके स्टार बल्लेबाज अर्सलान खान ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए खूब वाहवाही लूटी है।

    वह लीग चरण को 500 से अधिक रनों के साथ समाप्त करने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे हैं।

    आइए उनके बारे में और अधिक जानते हैं।

    रिपोर्ट

    टूर्नामेंट में 6 बार बनाए 50 से अधिक के स्कोर 

    अर्सलान ने टूर्नामेंट में चंडीगढ़ के लिए पारी की शुरुआत की। उन्होंने 7 मैचों में 6 बार 50 से अधिक स्कोर किए।

    उन्होंने मिजोरम के खिलाफ अपनी टीम के लिए पहले मैच में शानदार 131 रन बनाए।

    जम्मू-कश्मीर के विरुद्ध 76*, हरियाणा के विरुद्ध 26, उत्तराखंड के विरुद्ध 54, कर्नाटक के विरुद्ध 102, दिल्ली के विरुद्ध 63, और बिहार के विरुद्ध 56 उनके निम्नलिखित स्कोर थे।

    उनके प्रयासों के बावजूद चंडीगढ़ ग्रुप-C में केवल 3 जीत ही हासिल कर सका।

    रिपोर्ट

    अर्सलान ने 85 की शानदार औसत से बनाए हैं रन 

    अर्सलान ने लीग चरण में 84.66 की शानदार औसत से 508 रन बनाए। इसके अलावा उनका स्ट्राइक रेट (105.39) भी काफी प्रभावशाली रहा।

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि चंडीगढ़ का कोई अन्य बल्लेबाज टूर्नामेंट में 300 रन भी नहीं बना सका।

    गौरव पुरी (253 रन) इस स्पर्धा में चंडीगढ़ के लिए रनों के मामले में अर्सलान से काफी पीछे रहे।

    युवा बल्लेबाज ने कुछ मौकों पर गेंदबाजी भी की और 1 विकेट लिया।

    रिपोर्ट

    कौन हैं अर्सलान खान? 

    अर्सलान का जन्म 15 सितंबर, 1999 को उत्तर प्रदेश राज्य के शाहजहांपुर जिले में हुआ था।

    उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के 2021 संस्करण से अपने लिस्ट-A करियर की शुरुआत की थी।

    उनका टी-20 डेब्यू 2021 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के जरिए हुआ था। इसके अलावा रणजी ट्रॉफी 2019-20 के जरिए उनके प्रथम श्रेणी करियर का आगाज हुआ था।

    उन्होंने अपने लिस्ट-A और प्रथम श्रेणी करियर की शानदार शुरुआत की है।

    रिपोर्ट

    अर्सलान के घरेलू आंकड़ों पर एक नजर 

    अर्सलान ने 20 लिस्ट-A क्रिकेट मैचों में 66.83 की औसत से 1,203 रन बनाए हैं। 141* के उच्चतम स्कोर के साथ 4 शतक और 8 अर्धशतक जमाए हैं।

    प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम 17 मैचों में 40.86 की औसत से 899 रन दर्ज हैं। उनके नाम 1 दोहरा शतक, 1 शतक और 6 अर्धशतक दर्ज हैं।

    इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने 2 टी-20 मैचों में अब तक 56 रन बनाए हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अर्सलान अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 233 रनों की पारी के साथ अपने प्रथम श्रेणी डेब्यू पर दोहरा शतक बनाने वाले 8वें भारतीय बने थे। वह गुंडप्पा विश्वनाथ, अमोल मजूमदार, अंशुमान पांडे, मनप्रीत जुनेजा, जीवनजोत सिंह, अभिषेक गुप्ता और अजय रोहेरा के क्लब में शामिल हुए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    घरेलू क्रिकेट
    विजय हजारे ट्रॉफी
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

    घरेलू क्रिकेट

    फवाद आलम ने छोड़ा पाकिस्तान क्रिकेट का साथ, अब अमेरिका के लिए खेलते हुए आएंगे नजर पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    मनोज तिवारी ने संन्यास का फैसला लिया वापस, घरेलू क्रिकेट में खेलना रखेंगे जारी क्रिकेट समाचार
    इंग्लैंड घरेलू वनडे-कप: पृथ्वी शॉ ने जड़ा दोहरा शतक, लिस्ट-A करियर की सबसे बड़ी पारी खेली पृथ्वी शॉ
    दिल्ली के ध्रुव शौरी इस सीजन में विदर्भ के लिए खेलेंगे, VCA अध्यक्ष ने की पुष्टि  दिल्ली क्रिकेट टीम

    विजय हजारे ट्रॉफी

    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: देवदत्त पडिक्कल ने जमाया लिस्ट-A करियर का 7वां शतक, जानिए उनके आंकड़े  देवदत्त पडिक्कल
    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: दीपक चाहर ने गुजरात के खिलाफ चटकाए 6 विकेट, जानिए उनके आंकड़े दीपक चाहर
    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: साई सुदर्शन ने लगाया लिस्ट-A करियर का अपना छठा शतक, जानिए आंकड़े साई सुदर्शन
    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: अभिमन्यु ईश्वरन ने लगाया लिस्ट-A करियर का 9वां शतक, जानिए उनके आंकड़े अभिमन्यु ईश्वरन

    क्रिकेट समाचार

    भारत के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने घोषित की टीम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: टी-20 सीरीज के लिए टीमें, शेड्यूल और अन्य सभी जानकारी  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल हुए नंद्रे बर्गर कौन हैं?  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    स्टीव स्मिथ का पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े स्टीव स्मिथ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025