NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विजय हजारे ट्रॉफी 2023: देवदत्त पडिक्कल ने जमाया लिस्ट-A करियर का 7वां शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: देवदत्त पडिक्कल ने जमाया लिस्ट-A करियर का 7वां शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    देवदत्त पडिक्कल को हाल ही में राजस्थान रॉयल्स ने रिलीज किया है (तस्वीर: एक्स/@BCCIdomestic)

    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: देवदत्त पडिक्कल ने जमाया लिस्ट-A करियर का 7वां शतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन मनोज शर्मा
    Nov 25, 2023
    12:12 pm

    क्या है खबर?

    भारत के घरेलू क्रिकेट के प्रतिष्ठिट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में शनिवार को देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतकीय पारी (117) खेली।

    उन्होंने अहमदाबाद में कर्नाटक क्रिकेट टीम की ओर से उत्तराखंड क्रिकेट टीम के खिलाफ यह शानदार शतक जड़ा।

    यह उनके लिस्ट-A क्रिकेट करियर का 7वां शतक है। उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

    आइए पडिक्कल की पारी और उनके आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

    रिपोर्ट

    ऐसी रही पडिक्कल की पारी और साझेदारी 

    पडिक्कल ने टीम को शानदार शुरुआत देते हुए सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।

    उन्होंने पारी में 95.90 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 122 गेंद में शानदार 117 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 5 छक्के भी जमाए।

    पडिक्कल ने तीसरे विकेट के लिए साथी खिलाड़ी निकीन जोस के साथ मिलकर 143 गेंद में 131 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाते हुए टीम को मजबूत किया।

    रिपोर्ट

    पडिक्कल का लिस्ट-A करियर 

    बांए हाथ के बल्लेबाज पडिक्कल ने अपने लिस्ट-A क्रिकेट करियर में अब तक 26 मैच खेले हैं।

    25 पारियों में वह अब तक लगभग 36 की औसत और 53 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 1,598 रन बना चुके हैं।

    वह 7 शतकों के अलावा अब तक 9 अर्धशतक भी जमा चुके हैं। इस प्रारूप में उनका उच्चतम स्कोर 152 रन का रहा है।

    पडिक्कल अपनी तूफानी बल्लेबाजी के माध्यम से गेंदबाजों पर दबाव बनाने के लिए जाने जाते हैं।

    जानकारी

    पडिक्कल के लिस्ट-A क्रिकेट में 1,500 रन पूरे

    पडिक्कल ने अपनी पारी के दौरान लिस्ट-A क्रिकेट में अपने 1,500 रन पूरे कर लिए। वह पारी में 19वां रन बनाने के साथ ही इस आंकड़े तक पहुंच गए। पडिक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी के 2020-2021 सीजन में रिकॉर्ड 4 शतक जमाए थे।

    रिपोर्ट

    हाल ही में इस कारण से चर्चा में आए पडिक्कल 

    पडिक्कल हाल ही में राजस्थान रॉयल्स (RR) द्वारा ट्रेड स्वैप करने को लेकर चर्चा में आए हैं।

    RR से वह लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) में चले गए हैं। उनके स्थान पर RR ने LSG के तेज गेंदबाज आवेश खान को अपने दल में शामिल किया था।

    LSG पडिक्कल के लिए तीसरी IPL फ्रेंचाइजी होगी। इस लीग में उन्होंने अपनी यात्रा अपने गृहनगर फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ शुरू की, जहां उन्होंने 2 सीजन (2020 और 2021) बिताए थे।

    रिपोर्ट

    RR ने क्यों बनाई पडिक्कल से दूरी? 

    RR ने पडिक्कल के लिए 7.75 करोड़ रुपये खर्च कर उन्हें अपने दल में शामिल किया था।

    हालांकि, वह अपनी कीमत के साथ न्याय नहीं कर पाए थे और उन्होंने बल्ले से निराश ही किया था।

    वह IPL 2023 में 11 मैचों में 26.10 की औसत और 130.50 की स्ट्राइक रेट से केवल 261 रन ही बना पाए थे।

    इस दौरान वह 52 के उच्चतम स्कोर के साथ लीग में 2 अर्धशतक जमाने में कामयाब रहे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विजय हजारे ट्रॉफी
    देवदत्त पडिक्कल
    घरेलू क्रिकेट
    लिस्ट-A क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    जो रूट बने इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज, पूरे किए 7,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी

    विजय हजारे ट्रॉफी

    विजय हजारे ट्रॉफी में इन गेंदबाजों पर रहेंगी सभी की निगाहें क्रिकेट समाचार
    विजय हजारे ट्रॉफी: 50 ओवर के मैच में पृथ्वी शॉ ने लगाया दोहरा शतक क्रिकेट समाचार
    विजय हजारे ट्रॉफी: नॉकआउट मुकाबलों में मुंबई की कप्तानी करेंगे पृथ्वी शॉ क्रिकेट समाचार
    विजय हजारे ट्रॉफी: इन टीमों ने नॉकआउट में किया प्रवेश, ऐसा रहा सफर क्रिकेट समाचार

    देवदत्त पडिक्कल

    रणजी ट्रॉफी: देवदत्त पडिक्कल ने लगाया शतक, झारखंड के खिलाफ कर्नाटक ने हासिल की बढ़त रणजी ट्रॉफी
    RCB बनाम RR: देवदत्त पडिक्कल ने जमाया IPL करियर का 8वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम PBKS: देवदत्त पडिक्कल ने जमाया IPL करियर का 9वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  राजस्थान रॉयल्स
    IPL: देवदत्त पडिक्कल लखनऊ सुपर जाइंट्स के हुए, राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे आवेश खान  इंडियन प्रीमियर लीग

    घरेलू क्रिकेट

    दलीप ट्रॉफी, फाइनल: वेस्ट और साउथ जोन के बीच मुकाबला बराबरी पर, ऐसा रहा चौथा दिन  दलीप ट्रॉफी
    दलीप ट्रॉफी, फाइनल: प्रियांक पांचाल के फर्स्ट क्लास करियर में 8,000 रन पूरे, जानिए उनके आंकड़े  प्रियांक पांचाल
    दलीप ट्रॉफी, फाइनल: प्रियांक पांचाल फर्स्ट क्लास करियर के 27वें शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े  प्रियांक पांचाल
    देवधर ट्रॉफी साल 2019 के बाद पहली बार होगी आयोजित, जानिए टूर्नामेंट से जुड़ी अहम बातें  देवधर ट्रॉफी

    लिस्ट-A क्रिकेट

    इमर्जिंग एशिया कप 2023, फाइनल: तैयब ताहिर ने जमाया लिस्ट-A करियर का चौथा शतक, जानिए आंकड़े  एशिया कप क्रिकेट
    इमर्जिंग एशिया कप 2023, फाइनल: अभिषेक शर्मा ने लगाया लिस्ट-A करियर का 5वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े वनडे क्रिकेट
    देवधर ट्रॉफी 2023: मयंक अग्रवाल ने लिस्ट-A करियर का 19वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  देवधर ट्रॉफी
    देवधर ट्रॉफी, 2023: साउथ जोन के विद्वाथ कावेरप्पा ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, झटके 5 विकेट देवधर ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025