Page Loader
विजय हजारे ट्रॉफी 2023: अभिमन्यु ईश्वरन ने लगाया लिस्ट-A करियर का 9वां शतक, जानिए उनके आंकड़े
अभिमन्यु ईश्वरन ने लगाया शतक (तस्वीर: एक्स/@eabhimanyu1)

विजय हजारे ट्रॉफी 2023: अभिमन्यु ईश्वरन ने लगाया लिस्ट-A करियर का 9वां शतक, जानिए उनके आंकड़े

Nov 25, 2023
01:58 pm

क्या है खबर?

घरेलू क्रिकेट के प्रतिष्ठिट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में शनिवार को अभिमन्यु ईश्वरन ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में बंगाल क्रिकेट टीम की ओर से बड़ौदा क्रिकेट टीम के खिलाफ यह शानदार पारी खेली। ईश्वरन ने 138 गेंदों पर 17 चौकों की मदद से 141 रन की पारी खेली। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 102.17 की रही। यह ईश्वरन के लिस्ट-A करियर का 9वां शतक रहा।

प्रदर्शन

लिस्ट-A में कैसा रहा है ईश्वरन का प्रदर्शन?

लिस्ट-A में ईश्वरन के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 86 मैचों में करीब 47 की औसत और 83 की स्ट्राइक रेट से 3,773 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 22 अर्धशतक और 9 शतक लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 149 रन है। विजय हजारे ट्रॉफी 2023 के अपने पहले मैच में नागालैंड टीम के खिलाफ उन्होंने 63 गेंदो पर 7 चौकों की बदौलत नाबाद 57 रन बनाए थे। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 90.47 की थी।

प्रदर्शन

घरेलू क्रिकेट में ईश्वरन का प्रदर्शन

घरेलू क्रिकेट में ईश्वरन के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 88 प्रथम श्रेणी मुकाबलों की 152 पारियों में 47.24 की औसत और 52.67 की स्ट्राइक रेट से 6,567 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उन्होंने 26 अर्धशतक और 22 शतक जड़े हैं। इसके अलावा 34 टी-20 की 33 पारियों में उन्होंने 976 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 37.53 की और स्ट्राइक रेट 128.59 की रही है। टी-20 में ईश्वरन के नाम 5 अर्धशतक और 1 शतक है।