LOADING...
IPL 2026 से पहले इस टी-20 टूर्नामेंट में खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं (फाइल तस्वीर)

IPL 2026 से पहले इस टी-20 टूर्नामेंट में खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

Feb 12, 2026
10:26 am

क्या है खबर?

भारत के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जल्द ही नवी मुंबई में होने वाले डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट में खेलते नजर आ सकते हैं। यह टूर्नामेंट भारत की सबसे प्रतिस्पर्धी कॉर्पोरेट टी-20 लीग में से एक माना जाता है और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से कुछ हफ्ते पहले आयोजित होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वैभव और आयोजकों के बीच बातचीत अंतिम चरण में है और उनके खेलने की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है।

आयोजन

23 फरवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट 

डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट की शुरुआत 23 फरवरी से होगी, जिसमें कई बड़े और नामी खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। यह टूर्नामेंट खास तौर पर इसलिए लोकप्रिय है क्योंकि यह IPL संस्करण से ठीक पहले आयोजित होता है, जिससे खिलाड़ियों को आगामी लीग के लिए तैयारी करने का मौका मिलता है। पिछले साल भी इस प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में कई हाई-प्रोफाइल क्रिकेटरों ने इस टूर्नामेंट में भाग लिया था। वैभव इस समय कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं।

अंडर-19 

अंडर-19 विश्व कप में ऐसा रहा था वैभव का प्रदर्शन 

वैभव ने टूर्नामेंट में 7 मुकाबले खेले थे और इसकी 7 पारियों में 62.71 की औसत से 439 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 169.49 की रही थी। उनके बल्ले से 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक भी निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 175 रन था जो फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ आया। टूर्नामेंट में उनसे ज्यादा रन सिर्फ इंग्लैंड के बेन मेय्स ने बनाए। उनके बल्ले से 7 पारियों में 74 की औसत से 444 रन निकले थे।

Advertisement

उपलब्धि

वैभव ने हासिल की है ये बड़ी उपलब्धि 

बिहार के 14 वर्षीय क्रिकेट प्रतिभा वैभव ने साल 2025 में क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी। राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से IPL में तूफानी शतक जड़कर वह टी-20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र के शतकवीर बने थे। इसके बाद उन्होंने पूरे साल टी-20 और लिस्ट-ए क्रिकेट में कई रिकॉर्ड तोड़े। 26 दिसंबर को नई दिल्ली में उन्हें प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वैभव अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य भी रहे।

Advertisement