वैभव सूर्यवंशी ने ईशान किशन से की DRS लेने की जिद, नतीजे ने कर दिया हैरान
क्या है खबर?
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन मैदान पर एक बेहद दिलचस्प वाकया देखने को मिला। ईस्ट जोन के युवा उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बेहतरीन सूझबूझ का परिचय देते हुए न सिर्फ कप्तान ईशान किशन को फैसला समीक्षा प्रणाली (DRS) लेने के लिए मजबूर किया, बल्कि साउथ जोन के सलामी बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता भी दिखाया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सफलता
सूर्यवंशी की जिद से मिली सफलता
यह वाकया साउथ जोन की पहली पारी के दौरान का है। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने लेग साइड की तरफ एक बेहतरीन गेंद डाली, जिस पर साउथ जोन के बल्लेबाज रिकी भुई चकमा खा गए।
गेंद बल्ले का हल्का किनारा लेती हुई विकेटकीपर कुमार कुशाग्र के दस्तानों में समा गई।
ईस्ट जोन के खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने इसे सिरे से खारिज कर दिया और माना कि गेंद बल्ले को छुए बिना निकली है।
जिद
स्टंप माइक में कैद हुई सूर्यवंशी की आवाज
अंपायर के मना करने के बाद कप्तान किशन DRS को लेकर असमंजस में थे। उसी दौरान सूर्यवंशी पूरे आत्मविश्वास से DRS लेने का दबाव बनाने लगे।
स्टंप माइक्रोफोन में कैद आवाज के अनुसार सूर्यवंशी कह रहे थे, "ले लो, ले लो... मैं आपको कह रहा हूं, रिव्यू ले लो।"
इस पर किशन ने रिव्यू लिया, जिसमें गेंद बल्ले का किनारा लेकर जाती दिखी। इस पर अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और भुई पवेलियन लौट गए।
तारीफ
कमेंटेटर्स ने की सूर्यवंशी की तारीफ
मैच के दौरान लाइव कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर्स भी सूर्यवंशी की क्रिकेटिंग समझ के मुरीद हो गए।
कमेंटेटर ने ऑन-एयर कहा, "कुमार कुशाग्र द्वारा शानदार कैच लपका गया, लेकिन अगर आपको रिव्यू की जरूरत है, तो आपको वैभव सूर्यवंशी के पास जाना होगा। मुकेश कुमार आपने हाथ खड़े किए हैं, लेकिन आपको वैभव को शुक्रिया कहना चाहिए, क्योंकि उन्हीं की वजह से टीम ने यह सफल रिव्यू लिया है।"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
🗣️ Take it...take it
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 8, 2026
Vaibhav Sooryavanshi 🤝 Review
The vice-captain urges the captain to take the review, and it turns out to be successful 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/BhTkGWeeoD#DuleepTrophy | #EZvSZ pic.twitter.com/MmtESDSnMy