LOADING...
वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका-A के खिलाड़ियों के बीच हुई लड़ाई, धक्का मुक्की का वीडियो वायरल 
वैभव सूर्यवंशी की त्रिकोणीय सीरीज में लड़ाई हो गई (फाइल तस्वीर)

वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका-A के खिलाड़ियों के बीच हुई लड़ाई, धक्का मुक्की का वीडियो वायरल 

Jun 15, 2026
07:53 pm

क्या है खबर?

त्रिकोणीय सीरीज 2026 में इंडिया-A और श्रीलंका-A के बीच खेला गया मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा, जहां भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। मैच खत्म होने के बाद भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका-A के खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। दोनों पक्षों के बीच कथित तौर पर अभद्र टिप्पणियां भी की गईं, जिसके बाद मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला

क्या था पूरा मामला?

दांबुला में खेले गए मुकाबले में इंडिया-A सुपर ओवर में 19 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। जीत के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने जोरदार जश्न मनाया और इसी दौरान माहौल गरमा गया। निराश वैभव ने विरोधी खिलाड़ियों से बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। इसके बाद श्रीलंका-A के अन्य खिलाड़ी बीच-बचाव के लिए पहुंचे और मामला शांत कराया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पूरे घटना का वीडियो 

Advertisement

प्रदर्शन

कुछ खास नहीं रहा है वैभव का प्रदर्शन 

त्रिकोणीय सीरीज में वैभव अब तक अपनी प्रतिभा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। उन्होंने 3 पारियों में 79 रन बनाए हैं। श्रीलंका-A के खिलाफ पहले मैच में 14 रन, अफगानिस्तान-A के खिलाफ 22 गेंद में 44 रन और फिर श्रीलंका-A के खिलाफ 14 गेंद में 21 रन बनाए। वैभव ने अच्छी शुरुआत तो की, लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके। यही वजह रही कि सीरीज में कोई अर्धशतक या मैच जिताऊ पारी नहीं खेल पाए हैं।

Advertisement

कप्तान

तिलक वर्मा का अंपायरों से हुआ विवाद 

इससे पहले मुकाबला टाई होने के बाद सुपर ओवर कराए जाने पर भी विवाद हुआ था। खराब होती रोशनी को देखते हुए अंपायर शुरुआत में सुपर ओवर कराने के पक्ष में नहीं थे। इस फैसले पर कप्तान तिलक वर्मा और सहयोगी स्टाफ ने कड़ा विरोध जताया। मैदान पर काफी देर तक तीखी बहस और चर्चा चली। दोनों पक्षों के बीच लंबे विमर्श के बाद अंपायरों ने अपना फैसला बदला और सुपर ओवर कराने पर सहमति जताई।

Advertisement