Loading...
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, टी-20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र के कप्तान बने
वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है (फाइल तस्वीर)

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, टी-20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र के कप्तान बने

Nov 14, 2026
12:00 pm

क्या है खबर?

बिहार क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार (14 नवंबर) को इतिहास रच दिया। वह पुरुष टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं। 15 साल और 232 दिन की उम्र में उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के पहले मुकाबले में बिहार की कप्तानी संभाली। इंदौर के होलकर स्टेडियम में बिहार का सामना जयदेव उनादकट की कप्तानी वाली सौराष्ट्र से हुआ। बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

रिकॉर्ड

सूर्यवंशी ने तोड़ा इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड 

सूर्यवंशी ने क्रोएशिया के जाक वुकुसिक का रिकॉर्ड तोड़कर यह उपलब्धि हासिल की। वुकुसिक ने पिछले साल 17 साल और 311 दिन की उम्र में अपनी राष्ट्रीय टीम की कप्तानी की थी।

बिहार क्रिकेट संघ ने पिछले शुक्रवार को 17 सदस्यीय टीम घोषित की थी, जिसमें सूर्यवंशी को शुरुआती 2 मैचों के लिए कप्तान बनाया गया। सूरज कश्यप को उपकप्तान की जिम्मेदारी मिली है।

इससे पहले सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में ईशान किशन के उपकप्तान भी रह चुके हैं।

बल्ला

बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए सूर्यवंशी 

पहले मैच में सूर्यवंशी बतौर बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ 12 गेंदों का सामना किया और 18 रन बनाकर आउट हुए।

उनके बल्ले से 2 चौके और एक छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 150 की रही।

इस टूर्नामेंट के 2 मैच के बाद सूर्यवंशी 19 नवंबर से कतर में शुरू होने वाले राइजिंग स्टार्स एशिया कप टूर्नामेंट के लिए इंडिया-A टीम के साथ रवाना होने की संभावना है।

ADVERTISEMENT

रिकॉर्ड

पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सूर्यवंशी ने बनाया था ये रिकॉर्ड

पिछले साल सूर्यवंशी ने महाराष्ट्र के खिलाफ 58 गेंदों में शतक लगाकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

इसके अलावा, वह टी-20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक जड़कर यह उपलब्धि हासिल की थी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें सूर्यवंशी के टॉस का वीडियो 

ADVERTISEMENT