वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम को 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। सभी की नजरें युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जो अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते दिखेंगे। सीरीज से पहले नजर डालते हैं सूर्यवंशी के सफर और उन रिकॉर्ड्स पर, जिन्हें वह इस सीरीज में अपने नाम कर सकते हैं।
सफर
जाना-माना नाम बन चुके हैं सूर्यवंशी
2025 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के जरिए दुनिया के सामने अपनी पहचान बनाने के बाद से सूर्यवंशी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
उन्होंने सिर्फ 23 IPL मैचों में 44.69 की औसत से 1,028 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं।
इसी साल सूर्यवंशी को भारतीय टी-20 टीम में शामिल किया गया। उन्होंने अब तक 6 मैचों में 32.16 की औसत से 193 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं।
रिकॉर्ड
टी-20 में 150 छक्के पूरे करने वाले हैं सूर्यवंशी
सूर्यवंशी अपनी छक्के लगाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। कम समय में ही इस बल्लेबाज ने टी-20 क्रिकेट में 148 छक्के जड़ दिए हैं और वह 150 छक्कों से केवल 2 कदम दूर हैं।
40 टी-20 मैचों में सूर्यवंशी ने 42.82 की औसत से 1,670 रन बनाए हैं। उनके नाम 4 शतक और 8 अर्धशतक हैं।
बता दें, सूर्यवंशी ने जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में 2 अर्धशतक लगाए थे और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' बने थे।
अन्य रिकॉर्ड
2026 में टी-20 में 1,000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज
सूर्यवंशी ने 2026 में 22 टी-20 मैचों में 44.04 की औसत से 969 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं। वह 1,000 रन के आंकड़े से सिर्फ 31 रन दूर हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं।
उनसे पहले ईशान किशन (1,414) और अभिषेक शर्मा (1,077) यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। वहीं, इस साल कुल मिलाकर मिचेल मार्श 1,544 रन के साथ सबसे आगे हैं।
जानकारी
2026 में 100 टी-20 छक्के पूरे करने का मौका
सूर्यवंशी ने 2026 में टी-20 क्रिकेट में अब तक 86 छक्के लगाए हैं। वह इस साल 100 छक्के पूरे करने से सिर्फ 14 छक्के दूर हैं। सूर्यवंशी से आगे फिन एलन (99), रयान रिकेल्टन (96), मिचेल मार्श (95) और निकोलस पूरन (90) हैं।