LOADING...
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा ने लगाया करियर का 21वां और भारत में दूसरा टेस्ट अर्धशतक
उस्मान ख्वाजा की एक और शानदार पारी (फोटो: इंस्टाग्राम/@usman_khawajy)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा ने लगाया करियर का 21वां और भारत में दूसरा टेस्ट अर्धशतक

Mar 01, 2023
03:09 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ओपनर उस्मान ख्वाजा ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ इंदौर में चल रहे तीसरे टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक लगाया है। ख्वाजा ने अपना अर्धशतक 102 गेंदों में पूरा किया जिसमें 4 चौके शामिल रहे। भारत में यह उनका दूसरा टेस्ट अर्धशतक है। इससे पहले दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 81 रन बनाए थे। कुल मिलाकर उन्होंने करियर का 21वां टेस्ट अर्धशतक लगाया है।

प्रदर्शन

भारत दौरे पर ख्वाजा को लगातार हुई है परेशानी

36 वर्षीय ख्वाजा के लिए भारत का वर्तमान दौरा आसान नहीं रहा है। नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट की दोनों पारियों में उन्होंने 1 और 5 के स्कोर बनाए थे। दिल्ली में पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी के बाद दूसरी पारी में वह 6 रन ही बना सके थे। भारत आने से ठीक पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 195 रनों की बड़ी पारी खेली थी।