Page Loader
WPL 2025: किरण नवगिरे ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 24 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, जानिए आंकड़े 
किरण नवगिरे का बल्ला जमकर बोला

WPL 2025: किरण नवगिरे ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 24 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, जानिए आंकड़े 

Feb 19, 2025
08:29 pm

क्या है खबर?

यूपी वारियर्स (UPW) की सलामी बल्लेबाज किरण नवगिरे ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के छठे मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी (51) खेली। ये उनके WPL करियर का तीसरा अर्धशतक रहा। उन्होंने 24 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। यह WPL के इतिहास का छठा सबसे तेज अर्धशतक है। सोफी डिवाइन ने 2023 के सीजन में 18 गेंद पर ही अर्धशतक जड़ा था। उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी

ऐसी रही किरण की पारी और साझेदारी 

किरण सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरी थी और पहली गेंद से आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नजर आईं। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों का सामना किया और 51 रन बनाकर आउट हुईं। उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 188.89 की रही। उन्होंने पहले विकेट के लिए वृंदा दिनेश के साथ 35 गेंदों में 66 रन जोड़े। वृंदा ने 15 गेंदों का सामना किया और 16 रन बनाकर आउट हुईं। उनके बल्ले से 2 चौके निकले।

करियर

ऐसा रहा है किरण का WPL करियर

WPL में किरण ने अब तक 19 मुकाबले खेले हैं। इसकी 18 पारियों में 18.38 की औसत और 135.10 की स्ट्राइक रेट से 331 रन बनाने में सफल रही हैं। उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 57 रन रहा है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए इस खिलाड़ी ने 6 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इसकी 4 पारियों में उन्होंने 5.66 की बेहद खराब औसत के साथ सिर्फ 17 रन बनाए हैं।