UP टी-20 लीग 2026: मेरठ मावेरिक्स ने जीता दूसरा खिताब, जमकर नाचे कप्तान रिंकू सिंह
क्या है खबर?
UP टी-20 लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मावेरिक्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को खेले गए फाइनल में मेरठ ने भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई वाली लखनऊ फाल्कंस को 94 रनों से हराया। इस जीत के बाद कप्तान रिंकू खुद को नहीं रोक पाए और उन्होंने बीच मैदान जमकर ठुमके लगाए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुकाबला
मेरठ ने किस तरह जीता मुकाबला?
मैच में मेरठ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज दिव्यांश जोशी के तूफानी शतक (40 गेंदों में 105 रन) की बदौलत 20 ओवर में 203/7 का मजबूत स्कोर खड़ा किया था।
जवाब में लखनऊ फाल्कन्स की टीम महज 16 ओवरों में 109 रनों पर सिमट गई।
दिव्यांश ने पारी में 12 चौके और 7 बेहतरीन छक्के भी जड़े। उन्होंने 37 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो इस लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक साबित हुआ।
जश्न
मैदान पर जमकर थिरके रिंकू
मेरठ की इस ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद कप्तान रिंकू के जश्न का ठिकाना नहीं रहा।
टीम के चैंपियन बनते ही रिंकू लखनऊ का एकाना स्टेडियम के मैदान पर ही खुशी से झूम उठे और उन्होंने जमकर डांस भी किया।
उनके इस बिंदास डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है और फैंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि यह मेरठ ने लीग के सभी 4 सीजन के फाइनल खेले हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें रिंकू के डांस का वीडियो
The celebrations from Rinku Singh after winning the UP T20 League.❤️
— Chiku Talks (@Harshvardh44173) September 7, 2026
- Beautiful 😍 pic.twitter.com/nkpp0v9i3D