NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE: रेसलिंग के अलावा क्या करना पसंद करते हैं आपके पसंदीदा रेसलर्स, जानिए
    खेलकूद

    WWE: रेसलिंग के अलावा क्या करना पसंद करते हैं आपके पसंदीदा रेसलर्स, जानिए

    WWE: रेसलिंग के अलावा क्या करना पसंद करते हैं आपके पसंदीदा रेसलर्स, जानिए
    लेखन Neeraj Pandey
    Jul 05, 2019, 02:52 pm 1 मिनट में पढ़ें
    WWE: रेसलिंग के अलावा क्या करना पसंद करते हैं आपके पसंदीदा रेसलर्स, जानिए

    काफी सारे WWE सुपरस्टार्स के लिए रेसलिंग एक नशे की तरह है जिसकी अनुपस्थिति में उन्हें जीवन नीरस लगने लगता है। लेकिन कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स हैं जिनके पास रेसलिंग के अलावा भी काफी कुछ करने को है। भले ही लगभग 300 दिन व्यस्त रहना पड़ता है लेकिन सुपरस्टार्स अपने शौक पूरे करने का समय निकाल लेते हैं। जानिए WWE के 5 सुपरस्टार्स के बारे में जो खाली समय में कुछ दिलचस्प चीजें करना पसंद करते हैं।

    'गेम ऑफ थ्रोन्स' के बहुत बड़े फैन हैं रॉलिंस

    रेसलमेनिया पर 'द किंग ऑफ किंग्स' ट्रिपल एच को हराने के बाद से सैथ रॉलिंस को 'द किंगस्लेयर' के नाम से जाना जाता है। गेम ऑफ थ्रोन्स में पागल राजा को मारने वाले जेमी लैनिस्टर को भी इसी नाम से बुलाया जाता है। रॉलिंस इस शो के बहुत बड़े फैन हैं और उन्होंने अपने नी स्ट्राइक फिनिशिंग मूव 'किंग्स लैंडिंग' को इस शो के तर्ज पर ही नाम दिया है। उन्होंने किगस्लेयर को अपने शर्ट पर डिजाइन कर लिया था।

    बेहद पसंद है लेगो के साथ खेलना

    फिन बैलर वर्तमान समय में WWE का काफी बड़ा नाम बन चुके हैं लेकिन वह WWE आने से पहले भी रेसलिंग की दुनिया में मशहूर थे। रेसलिंग से खाली बचे समय में बैलर को पेंटिंग करना पसंद है और वह खुद के लिए स्पाइडरमैन और जोकर की पेंटिंग बना चुके हैं। इसके अलावा उन्हें लेगो (प्लास्टिक के टुकड़ों को जोड़कर खिलौने बनाना) से खेलना काफी ज़्यादा पसंद है। इसके अलावा वह कॉमिक्स के भी बड़े वाले फैन हैं।

    किताबें पढ़ने के शैकीन हैं डेडमैन

    अंडरटेकर WWE के महानतम रेसलर्स में से एक हैं लेकिन वह WWE टीवी से बाहर किसी भी तरह की खबरों में आने से बचते हैं। अपने करैक्टर के अलावा अंडरटेकर बाहर आना-जाना पसंद नहीं करते हैं। सबसे ज़्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि खतरनाक अंडरटेकर रिंग के बाहर बेहद शांत हैं। अंडरटेकर रिंग के बाहर किताबें पढ़ने के शौकीन हैं और जब वह यात्रा करते हैं तो अपने साथ ढेर सारी किताबें रखते हैं।

    हॉकी फैन हैं कनाडाई रेसलर

    सामी जेन को पिछले कुल सालों से लगातार WWE टीवी पर अंडरडॉग के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि अन्य कनाडाई नागरिकों की तरह सामी भी बहुत बड़े हॉकी फैन हैं। वह हॉकी को इतना ज़्यादा पसंद करते हैं कि कई मौकों पर नेविल के साथ WWE परफॉर्मेंस सेंटर के पास स्थित हॉकी रिंक पर जा चुके हैं। सामी के मुताबिक वह चार साल की उम्र से ही हॉकी के फैन हैं।

    सर्फिंग करने के शौकीन हैं नाकामुरा

    शिंस्के नाकामुरा WWE में मजबूत स्टाइल से रेसलिंग करने के किंग हैं और उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स में अपने तरीके से रेसलिंग करने की विधा को मशहूर किया है। हालांकि वह रेसलिंग के अलावा अपने साथ सर्फिंग करने के प्यार को भी लेकर आए हैं। जब वह जापान में थे तो समुद्र का किनारा उनके घर से केवल 10 मिनट की दूरी पर था। फ्लोरिडा में समुद्र दूर होने के बावजूद वह समय मिलने पर सर्फिंग के लिए निकल जाते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    WWE
    WWE समरस्लैम
    WWE स्मैकडाउन

    WWE

    WWE में आने से पहले मॉडलिंग में जलवा बिखेरती थीं ये महिला रेसलर्स WWE रेसलमेनिया
    WCW के 5 दिग्गज रेसलर्स जिन्होंने WWE के लिए कभी काम नहीं किया WWE रेसलमेनिया
    इन 5 पूर्व WWE सुपरस्टार्स को साइन कर सकती है AEW WWE रेसलमेनिया
    WWE के 5 सबसे बड़े भ्रम जिनकी असलियत हमें जाननी चाहिए WWE समरस्लैम

    WWE समरस्लैम

    कौन है WWE इतिहास का सबसे छोटा रेसलर? जानिए 5 सबसे छोटे सुपरस्टार्स के बारे में WWE
    WWE: जॉन सीना के बारे में 5 दिलचस्प बातें जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे WWE
    WWE: रिंग में धमाल मचा चुकी हैं बाप-बेटी की ये जोड़ियां WWE
    कौन है WWE इतिहास का सबसे लंबा रेसलर? जानिये, 5 सबसे लंबे रेसलर्स के बारे में WWE

    WWE स्मैकडाउन

    जानिए कौन हैं WWE इतिहास की 5 सबसे छोटे कद वाली महिला सुपरस्टार्स WWE
    जानें, WWE Stomping Grounds पर होने वाले सभी मुकाबलों की पूरी लिस्ट WWE
    WWE: वास्तविक जीवन की वो घटनाएं जो बताती हैं, कितने शक्तिशाली थे आयरन शेक WWE
    WWE: संगीन अपराध कर चुके हैं ये 5 रेसलर्स, लंबे समय तक जेल में रहे WWE

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023