NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / अंडर-19 विश्व कप: सचिन दास ने नेपाल के खिलाफ खेली शानदार शतकीय पारी, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    अंडर-19 विश्व कप: सचिन दास ने नेपाल के खिलाफ खेली शानदार शतकीय पारी, जानिए उनके आंकड़े 
    सचिन दास ने शानदार पारी खेली है (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    अंडर-19 विश्व कप: सचिन दास ने नेपाल के खिलाफ खेली शानदार शतकीय पारी, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 02, 2024
    05:46 pm

    क्या है खबर?

    अंडर-19 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना नेपाल क्रिकेट टीम से हो रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाज सचिन दास ने 116 रन की शानदार पारी खेली है।

    इस विश्व कप में इस खिलाड़ी का पहला शतक है। उन्होंने पहले आराम से अपनी पारी को आगे बढ़ाया और बाद में बड़े-बड़े शॉट लगाए।

    सचिन के यूथ वनडे करियर का यह पहला शतक है। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही सचिन की पारी 

    सचिन ने 101 गेंद का सामना किया 116 रन की पारी खेली। उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 114.85 की रही।

    उन्होंने कप्तान उदय सहारन के साथ 202 गेंद में 215 रन की शानदार साझेदारी निभाई। एक समय 62 रन पर भारतीय टीम के 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे।

    वहां से सचिन और उदय ने पारी को संभाला और टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 297 रन बनाए।

    वनडे

    कैसा रहा है सचिन का करियर?

    सचिन ने अंडर-19 क्रिकेट में 12 वनडे खेले हैं। इसकी 9 पारियों में 39.14 की औसत से 274 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला है। वह 2 बार नाबाद रहे हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 116 रन है।

    इस मुकाबले से पहले सचिन अच्छे फॉर्म में नहीं थे।

    उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ 26, आयरलैंड के खिलाफ 21, USA के खिलाफ 20 और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 19 रन बनाए थे।

    पारी

    कैसी रही भारतीय टीम की पारी?

    भारतीय टीम के कप्तान उदय ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और एक समय भारतीय टीम 62 रन पर 3 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी।

    यहां से सचिन (116) और कप्तान उदय (100) ने मोर्चा संभाला और भारतीय टीम का स्कोर 50 ओवर में 297 रन तक पहुंचाने में मदद की।

    नेपाल के लिए गुलशन झा ने शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट अपने नाम किए।

    हार

    अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है भारतीय टीम 

    इस विश्व कप में भारतीय टीम 1 भी मुकाबला नहीं हारी है। पहले वनडे में उन्होंने बांग्लादेश को 84 रन से हराया था। इसके बाद उन्होंने आयरलैंड को 201 रन के बड़े अंतर से हराया।

    USA को भी टीम ने 201 रन से हराकर जीत की हैट्रिक लगा दी थी। इसके बाद टीम को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 214 रन से बड़ी जीत मिली थी।

    न्यूजीलैंड को भारतीय टीम ने सिर्फ 81 रन पर ही ढेर कर दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    अंडर-19 विश्व कप
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड, पहला टेस्ट: रविचंद्रन अश्विन ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ जड़ा अपना 5वां टेस्ट अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: इंग्लैंड के खिलाफ भारत के नाम रहा पहला दिन, यशस्वी जायसवाल की उम्दा पारी इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    अंडर-19 विश्व कप 2024: भारत ने आयरलैंड को हराकर दर्ज की अपनी लगातार दूसरी जीत अंडर-19 विश्व कप

    अंडर-19 विश्व कप

    अंडर-19 विश्व कप: भारत ने यूगांडा को 326 रनों से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार
    अंडर-19 विश्व कप: क्वार्टर फाइनल में भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन बांग्लादेश को 111 पर समेटा क्रिकेट समाचार
    अंडर-19 विश्व कप: बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पंहुचा भारत क्रिकेट समाचार
    अंडर-19 विश्व कप: अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में पंहुचा इंग्लैंड क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    गाबा टेस्ट: स्टीव स्मिथ ने खेली 91* रन की पारी, पूरे किए अपने 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: रवि बिश्नोई ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहली बार झटके 5 विकेट, जानिए आंकड़े  रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2024: हिम्मत सिंह ने अपने प्रथम श्रेणी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया, जानिए आंकड़े  रणजी ट्रॉफी
    पहला टेस्ट: इंग्लैंड ने भारत को हराकर सीरीज में बनाई बढ़त, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025