Loading...
अंडर-19 एशिया कप 2026: अर्जुन राजपूत ने पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 80 गेंदों में लगाया शतक
अर्जुन राजपूत ने लगाया शतक (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

अंडर-19 एशिया कप 2026: अर्जुन राजपूत ने पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 80 गेंदों में लगाया शतक

Nov 08, 2026
02:24 pm

क्या है खबर?

इस समय खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम के अर्जुन राजपूत ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में शतक (107) लगाया। अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड में उन्होंने भारत के लगातार गिर रहे विकेटों के बावजूद आक्रामक अंदाज में शतकीय पारी खेली। उनकी इस बेहतरीन पारी के बावजूद भारतीय टीम 46.3 ओवर में 208 रन बनाकर सिमट गई। आइए उनकी पारी के बारे में जानते हैं।

पारी 

जोरदार रही अर्जुन राजपूत की पारी 

टॉस जीतकर जब भारत ने 22 रन पर अपना तीसरा विकेट खोया, तब अर्जुन क्रीज पर आए।

उन्होंने पांचवें विकेट के लिए अन्वय द्रविड़ (10) के साथ 44 रन की साझेदारी की।

इसके बाद मनल चौहान (11) के साथ मिलकर 64 रन की साझेदारी करते हुए भारतीय पारी को संभाला।

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 80 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

वह 85 गेंदों में 107 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

परिचय 

कौन हैं अर्जुन राजपूत?

अर्जुन पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाजी के साथ-साथ दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर भी हैं।

उन्होंने क्रिकेट में अपना करियर बनाने के लिए कई आर्थिक चुनौतियों का सामना किया है।

एनडीटीवी के मुताबिक, अर्जुन के पिता जालंधर में बेकरी की दुकान चलाते हैं।

अर्जुन ने 7 साल की उम्र में जालंधर के हरभजन सिंह क्रिकेट इंस्टीट्यूट से अपनी शुरुआत की थी।

ADVERTISEMENT

भारत 

भारतीय पारी 208 रन बनाकर सिमटी 

पाकिस्तान की उम्दा गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज निरंतर आउट होते चले गए। भारतीय कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी अपना खाता भी नहीं खोल सके।

सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग 40 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए।

अर्जुन के अलावा ज्यादातर बल्लेबाजों ने निराश किया।

निचले क्रम में काव्या पटेल ने 45 गेंदों में 23 रन की उपयोगी पारी खेली।

पाकिस्तान से नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह और अली रजा ने 3-3 विकेट लिए।

ADVERTISEMENT