UAE बनाम न्यूजीलैंड: मोहम्मद वसीम ने लगाया टी-20 करियर का 8वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में UAE क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद वसीम ने अर्धशतक लगाया।
उन्होंने 29 गेंदों पर 189.66 की स्ट्राइक रेट से 55 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के भी लगे।
मिचेल सेंटनर ने उन्हें टिम साउदी के हाथों कैच आउट कराया। यह वसीम के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 8वां अर्धशतक है। इसके अलावा उन्होंने 2 शतक भी लगाए हैं।
प्रदर्शन
पहले टी-20 में नहीं खुला था खाता
सीरीज के पहले मुकाबले में कप्तान वसीम गोल्डन डक का शिकार हुए थे। पहले ओवर की पहली ही गेंद पर टिम साउथी ने उन्हें LBW आउट किया था।
15 अक्टूबर, 2021 को नामीबिया क्रिकेट टीम के खिलाफ दुबई में टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले वसीम ने अब तक 24 मुकाबले खेले हैं।
इस दौरान 24 पारियों में उन्होंने 40.95 की औसत और 144.03 की स्ट्राइक रेट से 942 रन बनाए हैं। 112 इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर है।
प्रदर्शन
वनडे में वसीम का प्रदर्शन
वसीम ने 5 फरवरी, 2022 को ओमान क्रिकेट टीम के खिलाफ अल अमीरात में वनडे डेब्यू किया था।
उन्होंने 45 वनडे की 45 पारियों में 26.60 की औसत और 93.51 की स्ट्राइक रेट से 1,197 रन बनाए हैं।
एकदिवसीय में उन्होंने 6 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया है। उनका वनडे में सर्वाधिक स्कोर 119 रन है।
इसके अलावा उन्होंने 45 लिस्ट-A मैचों में 1,197 रन और 24 टी-20 में 942 रन बनाए हैं।