अंडर-19 एशिया कप 2026: आर्यवीर सहवाग ने UAE के खिलाफ बनाए 160 रन, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
इस समय चल रहे अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने UAE क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के बेटे ने अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड पर 160 रन की बेहतरीन पारी खेली और यूएई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। आर्यवीर ने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में भी शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने नेपाल के खिलाफ नाबाद 70 रन बनाए थे।
पारी
ऐसी रही आर्यवीर की पारी और साझेदारी
आर्यवीर ने 168 गेंदों का सामना करते हुए 160 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 17 चौके और 7 छक्के निकले। उनका स्ट्राइक रेट 95.24 की रही।
उन्होंने लक्ष्य रायचंदानी के साथ दूसरे विकेट के लिए 83 गेंदों में 62 रन जोड़े।
इसके बाद वीके वीनित के साथ तीसरे विकेट के लिए 183 गेंदों में 193 रन की बड़ी साझेदारी की। वीनित ने 69 गेंदों में 67 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के रहे।
ट्विटर पोस्ट
आर्यवीर ऐसे पहुंचे शतक तक
Aaryavir Sehwag walks back for a brilliant 160 off 168 balls.
— CREX (@Crex_live) November 10, 2026
India U19 are going strong at 255/2!#Cricket pic.twitter.com/ooVefGr6om