NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / राष्ट्रमंडल खेल की समाप्ति के बाद बर्मिंघम से लापता हुए पाकिस्तान के दो मुक्केबाज
    अगली खबर
    राष्ट्रमंडल खेल की समाप्ति के बाद बर्मिंघम से लापता हुए पाकिस्तान के दो मुक्केबाज
    बर्मिंघम से गायब हुए पाकिस्तानी मुक्केबाज (तस्वीर: ट्विटर/@birminghamcg22)

    राष्ट्रमंडल खेल की समाप्ति के बाद बर्मिंघम से लापता हुए पाकिस्तान के दो मुक्केबाज

    लेखन Neeraj Pandey
    Aug 11, 2022
    10:35 am

    क्या है खबर?

    हाल ही में राष्ट्रमंडल खेल 2022 की समाप्ति हुई है और इसके बाद पाकिस्तानी दल से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल पाकिस्तान के दो मुक्केबाज बिना किसी सूचना के बर्मिंघम से गायब हो गए हैं।

    बीते बुधवार को ही इस बात की पुष्टि हुई है और बताया गया है कि मुक्केबाज इवेंट के समाप्त होने के बाद पाकिस्तान लौटने की फ्लाइट से कुछ घंटे पहले ही गायब हुए हैं।

    जानकारी

    पासपोर्ट और अन्य कागजात के बिना ही गायब हुए मुक्केबाज

    पाकिस्तान बॉक्सिंग फेडरेशन (PBF) के सेक्रेटरी नासिर टैंग ने कंफर्म किया है कि मुक्केबाज सुलेमान बलूच और नजीरुल्लाह इस्लामाबाद की फ्लाइट से कुछ घंटे पहले ही गायब हुए हैं।

    उन्होंने कहा, "यात्रा संबंधी कागजात और उनके पासपोर्ट भी फेडरेशन के अधिकारियों के पास ही हैं। जिन अधिकारियों के साथ बॉक्सिंग टीम बर्मिंघम आई थी उन्हीं के पास सबके कागजात रखे हुए हैं। पाकिस्तान से आने वाले सभी एथलीट्स के लिए यह नियम बनाया गया था।"

    जांच

    जांच के लिए बनाई गई कमेटी

    इंग्लैंड में बैठे पाकिस्तान के उच्चायुक्त और अन्य संबंधित अधिकारियों को इस घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। पाकिस्तान की ओलंपिक एसोसिएशन ने घटना की जांच करने के लिए चार सदस्यीय कमेटी भी बनाई है।

    राष्ट्रमंडल खेल में पाकिस्तान को बॉक्सिंग में एक भी मेडल नहीं मिला था। सुलेमान बलूच पहले ही राउंड में भारत के शिवा थापा के खिलाफ हारे थे तो वहीं नजीरुल्लाह को राउंड ऑफ 16 में हार मिली थी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    राष्ट्रमंडल खेल में पाकिस्तान ने कुल आठ मेडल जीते थे जिसमें दो गोल्ड शामिल थे। एक गोल्ड उन्होंने कुश्ती में और दूसरा जैवलिन थ्रो में जीता था। इसके अलावा उन्होंने तीन सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।

    अन्य घटना

    जून में अचानक गायब हुआ था पाकिस्तानी तैराक

    यह पहला मामला नहीं है जब पाकिस्तान का कोई एथलीट इस तरह से किसी इवेंट से गायब हुआ है। लगभग दो महीने पहले पाकिस्तान के नेशनल लेवल के तैराक फैजान अकबर भी इसी तरह गायब हो गए थे।

    वह हंगरी में FINA वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए गए थे। हालांकि, उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा ही नहीं लिया और बीच से ही अपने पासपोर्ट के साथ गायब हो गए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    मुक्केबाज़ी
    राष्ट्रमंडल खेल
    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    पाकिस्तान समाचार

    पाकिस्तान: अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले इमरान खान का संबोधन, भारत को सराहा अमेरिका
    पाकिस्तान: अविश्वास प्रस्ताव के जरिए कुर्सी गंवाने वाले पहले प्रधानमंत्री बने इमरान, आधी रात क्या-क्या हुआ? शहबाज शरीफ
    पाकिस्तान: इमरान खान की सरकार गिराने में इन चार नेताओं ने निभाई सूत्रधार की भूमिका शहबाज शरीफ
    इमरान खान ने की थी सेना प्रमुख जनरल बाजवा को बर्खास्त करने की कोशिश- रिपोर्ट जनरल कमर जावेद बाजवा

    मुक्केबाज़ी

    इस ख़ास वर्कआउट से केवल चार घंटे में मैरी कॉम ने घटाया दो किलो वज़न, जानें स्वास्थ्य
    बॉक्सिंग के दौरान चोट लगने से 27 वर्षीय अमेरिकी बॉक्सर की मौत खेलकूद
    मेडल के लिए मिलने थे लाखों, सात महीने से इंतजार कर रहे भारतीय मुक्केबाज खेलकूद
    अब तक आठ भारतीय मुक्केबाजों ने हासिल किया ओलंपिक कोटा, बढ़ सकती है संख्या ओलंपिक

    राष्ट्रमंडल खेल

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला गोल्ड मेडल, मीराबाई चानू ने बनाया इतिहास मीराबाई चानू
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: बिंद्यारानी देवी ने भारोत्तोलन में जीता रजत, भारत को मिला चौथा पदक मीराबाई चानू
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने वेल्स को हराकर जीता अपना दूसरा मैच हॉकी टूर्नामेंट
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारोत्तोलन में जेरेमी लालरिनुंगा ने जीता स्वर्ण, भारत को मिला अपना पांचवा पदक भारोत्तोलन

    राष्ट्रमंडल खेल 2022

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: अचिंता शुली ने जीता गोल्ड, भारोत्तोलन में भारत को मिला छठा मेडल भारोत्तोलन
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: अमित पंघाल की विजयी शुरुआत, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह मुक्केबाज़ी
    राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाले अचिंता शुली कौन हैं? भारोत्तोलन
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: इंग्लैंड ने दमदार वापसी करते हुए भारतीय हॉकी टीम के साथ खेला ड्रॉ हॉकी टूर्नामेंट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025